{"_id":"5caecacebdec2214374a8a85","slug":"rani-mukerji-doing-action-on-the-sets-of-mardaani-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी मुखर्जी बनीं फिर 'मर्दानी', शूटिंग लोकेशन से सामने आई ये तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी मुखर्जी बनीं फिर 'मर्दानी', शूटिंग लोकेशन से सामने आई ये तस्वीर
Thu, 11 Apr 2019 10:34 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Mardaani 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा कैमरे से हमेशा दूर भागते हैं, उनकी तस्वीरें खींचना हमेशा से फोटोग्राफर्स के लिए एक चैलेंज रहा है। लेकिन, उससे बड़ा चैलेंज है उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म के सेट पर उनकी तस्वीर उतार लेना। अमर उजाला ने आपको रानी की अगली फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग शुरू होने के दिन की एक्सक्लूसिव तस्वीर दिखाई थी, अब बारी आउटडोर एक्शन की है।
अमर उजाला इस बार जो आपको फिल्म मर्दानी 2 के सेट से ये एक्सक्लूसिव तस्वीर दिखा रहा है, ये फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस है। रानी का ये गेटअप एक पुलिस अधीक्षक का रात के सन्नाटे में अपराधियों की नकेल कसने के लिए लिया गया गेटअप है। रानी को देखकर लगता है कि उनका अपने किरदार को लेकर कितना समर्पण है। वह इस रोल के लिए मेकअप से भी परहेज कर रही हैं। कभी भी उनको कुछ ज्यादा लगता है तो शीशा लेकर खुद ठीक करने लगती हैं और ऐसी ही एक कोशिश की है ये एक्सक्लूसिव तस्वीर।
शिवानी शिवाजी रॉय फिल्म मर्दानी के बाद तरक्की पाकर फिल्म मर्दानी 2 में पुलिस सुपरिटेंडेट बन चुकी है। यही नहीं फिल्म की आउटडोर शूटिंग पर भी उनकी सेक्योरिटी काफी टाइट रहती है। लेकिन, अमर उजाला को मौका मिला फिल्म की एक झलक का गवाह बनने का और बोनस है फिल्म मर्दानी 2 में रानी के लुक्स को सबके सामने लाती ये खास तस्वीर। सुपरहिट फिल्म हिचकी के बाद मर्दानी 2 रानी की अगली रिलीज होने जा रही फिल्म है। हिचकी ने भारत के अलावा चीन में भी जबर्दस्त कारोबार किया है।