फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukerji film mardaani 2 collect 40 crores know what she said about this

जोखिम उठाने की आदत ने 'मर्दानी 2' को दिलाई कामयाबी, बिना गानों की फिल्म पर ये बोलीं रानी मुखर्जी

Mon, 30 Dec 2019 09:08 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
rani mukerji film mardaani 2 collect 40 crores know what she said about this
Mardaani 2 - फोटो : social media
इस साल की महिला प्रधान फिल्मों में नंबर वन साबित हो चुकी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी-2' के हिट होने के साथ यशराज फिल्म्स का साल का कामयाब सफर पूरा हो रहा है। देश भर में नागरिकता कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों, सलमान खान की फिल्म दबंग 3 और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज की रिलीज के बाद भी मर्दानी 2 का दम बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म अपनी लागत से चार गुना ज्याद कमाई कर चुकी है। 
विज्ञापन


करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म मर्दानी की कमाई 40 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है। देश में किशोर अपराधियों की तरफ ध्यान खींचती फिल्म मर्दानी 2 की कामयाबी को लेकर रानी कहती हैं, 'मर्दानी 2 को सफलता इस वजह से मिली क्योंकि इसने दर्शकों के दिल को छू लिया। ये फिल्म उन समस्याओं को दिखाती है जिसका सामना आज हमारे समाज की महिलाएं कर रही हैं। हम सभी ने इन समस्याओं के बारे में अखबारों में पढ़ा है। मेरे लिए मर्दानी 2 की पटकथा काफी दमदार रही और यही इस फिल्म की कामयाबी का राज है।' 
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज से पहले आमतौर पर हिंदी फिल्मों को इनके गानों से काफी फायदा मिलता है। बिना गानों की फिल्म बनाने के बारे में रानी कहती हैं, "हां, मर्दानी 2 का निर्माण बेहद जोखिम भरा था। यह एक सामाजिक मुद्दे से जुड़ी फिल्म है। इसमें नाच गाना नहीं है। फिल्म में कमर्शियल सिनेमा का कोई भी तत्व मौजूद नहीं है फिर भी यह फिल्म हिट साबित हुई तो इसकी वजह है लोगों का इस फिल्म के बारे में परिवार और दोस्तों के बीच बातें करना।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

50 साल पहले अमिताभ बच्चन को ऐसे मिली थी पहली फिल्म, जानें पूरा किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed