फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukerji says Chinese audience has phenomenal love and respect for Indian actors

चीन में हिचकी के कलेक्शन से खुश हैं रानी मुखर्जी, बोलीं- भारत और चीन में हैं सांस्कृतिक समानताएं

Tue, 06 Nov 2018 05:33 PM IST
भाषा
भाषा Updated Tue, 06 Nov 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji says Chinese audience has phenomenal love and respect for Indian actors
Hichki

अभिनेत्री रानी मुखर्जी का मानना है कि भारत और चीन में बहुत सी सांस्कृतिक समानताएं हैं और इसी कारण वहां भारतीय फिल्में कामयाब होती हैं। मुखर्जी ने कहा कि वहां बॉलीवुड के प्रति जिस तरह का प्यार और सम्मान है, वह भी वाकई हैरत में डालने वाला है।

विज्ञापन


मुखर्जी ‘हिचकी’ फिल्म का प्रचार करने के लिए पड़ोसी मुल्क गई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने तौरेत सिंड्रोम से ग्रस्त एक शिक्षिका की भूमिका निभाई है। इस बीमारी में मुंह से अनचाही आवाजें निकलती हैं।
विज्ञापन


‘हिचकी’ फिल्म भारत में इस साल मार्च में रिलीज हुई थी और यह फिल्म चीन के सिनेमाघरों में उम्दा प्रदर्शन कर रही है। अभिनेत्री ने इस फिल्म का प्रचार करने के लिए चीन के कई शहरों का दौरा किया है। इस फिल्म ने चीन में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ वे फिल्म की हर मनोभाव को समझते हैं। वे फिल्म के बारे में जानते हैं। मुझे मालूम था कि वहां पर भारतीय फिल्में लोकप्रिय हैं लेकिन यह इतनी लोकप्रिय हैं, यह मुझे तब पता चला जब मैं वहां गई। यह वाकई चकित करने वाला है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ दर्शकों और चीनी लोगों से बातचीत करने ने मेरी पूरी यात्रा को मेरे लिए और प्रेरक बना दिया। यह अद्भुत है और आश्चर्यजनक है कि जिस तरह का प्यार उनमें भारतीय अभिनेता के लिए है और जिस तरह का सम्मान वे आपको देते हैं, वे वाकई असाधारण है।’’ 


अभिनेत्री का मानना है कि भारतीय फिल्में चीन में इसलिए बेहतर प्रदर्शन करती हैं कि क्योंकि दोनों देश के बीच बहुत सी सांस्कृतिक समानताएं हैं।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘ हमारी संस्कृति और जिंदगी जीने का तरीका समान है। भारतीय और चीनी लोग पारिवारिक जीवन और रहन सहन के तरीकों में बहुत समान हैं। बहुत सारी चीजें समान हैं। इसलिए यह कहानी से उन्हें जोड़ लेती है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed