फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani mukherjee delivers a baby girl, names her Adira!

रानी मुखर्जी के घर गूंजी किलकारी, बेटी को दिया जन्म

Wed, 09 Dec 2015 05:31 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
Rani mukherjee delivers a baby girl, names her Adira!

रानी मुखर्जी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक बुधवार सुबह साउथ मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। खबर के मुताबिक इसके बारे में खुद रानी ने ही सूचना जारी की है। यही नहीं, खबर के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक रानी मुखर्जी ने खुद ही इसकी आधिकारिक सूचना दी है। बच्ची को जन्म देने के बाद रानी मुखर्जी ने कहा, 'मैं अपने सभी चाहनेवालों और मेरे लिए प्रार्थना करने वालों को धन्यवाद करना चाहती हूं। आज भगवान ने मुझे जिंदगी का सबसे बड़ा उपहार दिया है। हम अपने सभी चाहने वालों, दोस्तों और शुभचिंतकों को दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने बिना किसी शर्त हमारे लिए प्रर्थनाएं कीं और हमारा सहयोग किया। आज से मेरी जिंदगी में नई खुशियां और एक नया अध्याय जुड़ गया है।'
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक ब्रीच कैंडी अस्पताल में रानी मुखर्जी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के बाद पिछल साल अप्रैल में रानी मुखर्जी ने निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। अब रानी और आदित्य अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। खास बात ये है कि बेटी के जन्म के साथ ही उसका नाम भी रख दिया गया है। अगली स्लाइड में जानिए, क्या रखा गया है रानी मुखर्जी की बेटी का नाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रखा गया है रानी मुखर्जी की बेटी का नाम

Rani mukherjee delivers a baby girl, names her Adira!

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के बेटी के जन्म के साथ उसका नाम रख दिया गया है। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक रानी की बेटी का नाम 'आदिरा' रखा गया है।

पहले खबर थी रानी मुखर्जी अपने पहले बच्चे को फ्रांस में जन्म देंगी। क्योंकि पिछले दिनों उनके पति आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी और वह फ्रांस में शूटिंग की तैयारियों के लिए रानी को साथ लेकर निकले थे। लेकिन इसके बाद दोनों ने ही मीडिया और सार्वजनिक जगहों से दूरी बना ली। बुधवार सुबह अचानक उनके मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने और बेटी को जन्म देने की खबर आई।

इसक बाद बॉलीवुड गलियारों से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबरे के मुताबिक रानी मुखर्जी को सबसे पहले अभिनेता ऋषि कपूर ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‌कि रानी और आदित्य अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। उनकी बेटी का नाम आदिरा है, उन्हें ढेर सारी शुभाकामनाएं। अभिनेता रितेश देशमुख ने उन्हें बधाई दी है। रितेश ने लिखा कि माता-पिता और चाचू उदय चोपड़ा को ढेर सारी बधाइयां। इसके अलावा चाचा उदय चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर की है। परिणति चोपड़ा ने भी बधाई दी है।













विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed