धमकी मिलने के बाद पहली बार एक साथ नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
बीते दिनों धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार किसी इवेंट में नजर आए। ये इवेंट मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया था।
विस्तार
हाल ही में बैडमिंटन दिग्गज प्रकाश पादुकोण ने मुंबई के एक स्कूल में खास सेशन में हिस्सा लिया। इस मौके पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए बेटी दीपिका पादुकोण और दामाद रणवीर सिंह भी पहुंचे। परिवार की ये प्यारी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सोनम कपूर भी हुईं शामिल
यह सेशन मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रकाश पादुकोण ने बच्चों के जीवन में खेलों की अहमियत पर बात की। दीपिका और रणवीर के साथ रणवीर की मां अंजू भवनानी भी वहां मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में पूरा परिवार ऑडियंस में बैठा नजर आ रहा है। एक तस्वीर में रणवीर जोरदार तालियां बजाते दिख रहे हैं, तो वहीं दीपिका मुस्कुराते हुए सेशन को ध्यान से सुन रही हैं। एक खास तस्वीर में दीपिका अपने पिता के साथ स्टेज पर खड़ी होकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मंच पर मौजूद थीं।
लुक की बात करें तो दीपिका ने सफेद रंग का सिंपल और एलिगेंट एथनिक आउटफिट पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर ब्लैक ट्राउजर सूट, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेजर में हमेशा की तरह डैपर दिखे।
Deepika Padukone, Ranveer Singh and Anju Bhavnani at an event at the Dhirubhai Ambani International School (DAIS Mumbai) as Prakash Padukone was the speaker for the session pic.twitter.com/5iTSwOp5RI
— Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) February 19, 2026
बीते दिनों मिली थी धमकी
गौरतलब है कि यह आउटिंग उस समय हुई है जब कुछ दिनों पहले रणवीर को एक वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली थी, जिसमें उनसे पैसों की मांग की गई थी। इसके बाद कपल ने अपने मुंबई स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। हालांकि इन सबके बीच परिवार का इस तरह साथ दिखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
धुरंधर 2 में नजर आएंगे रणवीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में फिल्म धुरंधर में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। अब वे जल्द ही धुरंधर 2 में दिखाई देंगे, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।
