सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Father Jagjit Singh Bhavnani At Restaurant

‘धुरंधर 2’ की सफलता का जश्न मनाने निकले रणवीर-दीपिका, पिता भी साथ में आए नजर; फैंस के साथ ली सेल्फी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Deepika: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच एक बार फिर साथ में डेट पर निकले। इस दौरान उनके पिता भी साथ में नजर आए। जानिए किस अंदाज में पहुंचे कपल…

Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Father Jagjit Singh Bhavnani At Restaurant
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@benne.bombay
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म की चारों तरफ काफी प्रशंसा हो रही है। इस बीच अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ में क्वालिटी टाइम बिताने निकले। इस दौरान कपल ने रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ तस्वीर भी खिंचाई। अब कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

Trending Videos

साथ में दिखे रणवीर के पिता
दीपिका और रणवीर मुंबई के चौपाटी स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। इसके बाद अब रेस्टोरेंट की ओर से सेलिब्रिटी कपल के साथ एक तस्वीर साझा की गई है। इसमें रणवीर-दीपिका स्टाफ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी नजर आ रहे हैं। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो रणवीर सिंह द्वारा क्लिक की गई सेल्फी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्वीर में रणवीर काले रंग की टी-शर्ट और सफेद टोपी पहने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बैग भी ले रखा है और गहरे रंग के सनग्लासेस पहने हैं। उनके बगल में दीपिका भी मैचिंग करते हुए काले रंग की टी-शर्ट में खड़ी हैं। उन्होंने पीस साइन दिखाया और मुस्कुराईं। दीपिका ने अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और सनग्लासेस पकड़े हुए हैं। उन्होंने एक बेज रंग का बैग भी ले रखा है। जबकि रणवीर के पिता चेक वाली शर्ट में नजर आए।

Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Father Jagjit Singh Bhavnani At Restaurant
फैंस के साथ रणवीर-दीपिका ने ली सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में लंच डेट पर पहुंचे थे कपल
इससे पहले हाल ही में रणवीर और दीपिका मुंबई के एक अन्य रेस्टोरेंट में भी लंच डेट पर पहुंचे थे। इस दौरान भी कपल ने फैंस और रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचाई थी। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उस वक्त कपल के कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिनमें फैंस रणवीर के लिए नारेबाजी करत भी दिखे थे।

Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Father Jagjit Singh Bhavnani At Restaurant
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म आठ दिनों में ही भारत में 674 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है। इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Father Jagjit Singh Bhavnani At Restaurant
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
वहीं दीपिका पादुकोण आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। अब वो शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। इसके अलावा दीपिका निर्देशक एटली की बड़े बजट की फिल्म AA22XA6 में अल्लू अर्जुन के साथ भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed