सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Lunch Date Fans Called Him Babbar Sher

फैंस के साथ ली सेल्फी, लगे बब्बर शेर के नारे; ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच दीपिका के साथ लंच डेट पर निकले रणवीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Deepika Lunch Date: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आए। इस दौरान रणवीर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए। रणवीर के प्रति लोगों का उत्साह देखकर अब दीपिका पादुकोण का रिएक्शन वायरल है…

Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Lunch Date Fans Called Him Babbar Sher
फैंस के साथ रणवीर-दीपिका ने ली सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच अब पहली बार रणवीर सिंह पब्लिक के सामने आए और वो भी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ। कपल एक रेस्टोरेंट में लंच डेट पर निकले। इस दौरान रेस्टोरेंट से बाहर आते ही मीडिया और फैंस ने दोनों को घेर लिया।

Trending Videos


इस दौरान रणवीर को देखकर जहां फैंस ने उन्हें धुरंधर और बब्बर शेर जैसे तमगे दे डाले। वहीं दीपिका रणवीर के प्रति लोगों का ये क्रेज देखकर मुस्कुराती नजर आईं। इस बीच अब कपल की रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जहां दोनों ने फैंस और रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ भी सेल्फी लेकर उनका दिन बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Lunch Date Fans Called Him Babbar Sher
फैंस के साथ रणवीर-दीपिका ने ली सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

स्टाफ और फैंस के साथ ली सेल्फी
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर और दीपिका के एक रेस्टोरेंट में आने और फिर बाहर निकलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस दौरान दीपिका सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में नजर आईं। जबकि रणवीर भी नीली टी-शर्ट और जींस में कैजुअल लुक में दिखे।

अब रेस्टोरेंट के अंदर से रणवीर और दीपिका की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे उनके आउटिंग की झलक मिलती है। एक तस्वीर में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट के अंदर फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पोज देते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

रणवीर के लिए फैंस का क्रेज देख खुश हुईं दीपिका
सामने आए एक वीडियो में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। जैसे ही कपल बाहर निकला बाहर जमा भीड़ खुशी से झूम उठी और फैंस ने रणवीर की हालिया सफलता का जश्न मनाते हुए उन्हें ‘बब्बर शेर’ तक कह डाला।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)




रणवीर ने भी फैंस का अभिवादन करते हुए उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई। हालांकि, दीपिका इस दौरान रुकी नहीं। लेकिन रणवीर के प्रति फैंस की दीवानगी और उनके लिए चीयर को देखकर दीपिका काफी खुश नजर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ देखी जा सकती थी।

 

Ranveer Singh Deepika Padukone Enjoys Dhurandhar 2 Success With Lunch Date Fans Called Him Babbar Sher
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा
रणवीर सिंह को उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए काफी सराहा जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म 400 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से इस बार मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed