सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Dhurandhar 2 Supasses 1 Thousand Crore At Indian Box Office Breaks Bahubali 2 Record

18 दिनों में हजार करोड़ी बनी ‘धुरंधर 2’, तीसरे रविवार को किया इतना कलेक्शन; वर्ल्डवाइड इस रिकॉर्ड पर निगाहें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, और अब इसने कमाई के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाईड कलेक्शन।  

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Supasses 1 Thousand Crore At Indian Box Office Breaks Bahubali 2 Record
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ही फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है। अब इसने एक और माइलस्टोन हासिल किया है। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन। 

Trending Videos

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Supasses 1 Thousand Crore At Indian Box Office Breaks Bahubali 2 Record
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

1 हजार करोड़ का आंकड़ा किया पार 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 18वें दिन खबर लिखे जाने तक 28.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसकी कमाई में अभी और इजाफा देखने को मिल सकता है। वीकएंड का फायदा मिलने की वजह से फिल्म की भारत में टोटल कमाई 1,013.77 करोड़ की हो गई है। इसका मतलब है फिल्म ने एक हजार करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Supasses 1 Thousand Crore At Indian Box Office Breaks Bahubali 2 Record
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram@alluarjunonline

क्या ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’?
‘धुरंधर द रिवेंज’ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड 1,564.30 करोड़ की कमाई कर ली है। अब इसकी नजरें ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड पर होंगी। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,605.74 करोड़ रुपये कमाए थे। अब देखना होगा कि आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।

 

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Supasses 1 Thousand Crore At Indian Box Office Breaks Bahubali 2 Record
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

धुरंधर 2 के बारे में 
फिल्म धुरंधर 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, जो ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसमें एक इंडियन स्पाई की कहानी बताई गई है, जो पाकिस्तान में जाकर एक कठिन मिशन को अंजाम तक पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed