83 The Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ पर कानूनी विवाद का असर नहीं, निर्माता ने बताई सच्चाई
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' के निर्माता कानूनी विवाद में फंस गए हैं और अब निर्माताओं में से एक विष्णु इंदुरी ने अपने बयान में बताया कि इस मसले का फिल्म ‘83’ के निर्माताओं से कोई लेना देना ही नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘83’ के निर्माताओं के कानूनी विवाद में उलझने और इसके चलते फिल्म ‘83’ की रिलीज पर संभावित असर की चर्चाओं को फिल्म के निर्माताओं में से एक विष्णु इंदुरी ने सोमवार को पूरी तरह खारिज कर दिया। इंदुरी के मुताबिक, इस बारे में किए जा रहे दावों में किसी तरह का दम नहीं है और इस मसले का फिल्म ‘83’ के निर्माताओं से कोई लेना देना ही नहीं है।
गौरतलब है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘83’ में दूसरे निर्माताओं के साथ विष्णु इंदुरी का नाम भी शामिल है। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में इसके ट्रेलर रिलीज के बाद से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर से इस फिल्म में कपिल देव की वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पारी देखने को लेकर अभी से रोमांचित है। इसी ट्रेलर रिलीज के बाद फ्यूचर रिसोर्सेज एफजेडई नामक एक कंपनी ने विब्री मीडिया के खिलाफ कथित रूप से कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
इस बारे में अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, फ्यूचर रिसोर्सेज एफजेडई दरअसल फिल्म ‘83’ की निर्माता कंपनियों में से एक विब्री मीडिया के शेयर्स की ही हिस्सेदार है और ये मामला दरअसल विब्री मीडिया के प्रमोटर्स का आंतरिक विवाद भर है। इस को लेकर अदालतों में दूसरे मामले भी चल रहे हैं। विब्री मीडिया से जानकारी ये भी मिली है कि फ्यूचर रिसोर्सेज एफजेडई पर तेलंगाना हाईकोर्ट की तरफ से फिल्म ‘83’ में किसी तरह की दखलअंदाजी करने से रोक लगा दी गई है।
विब्री मीडिया ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले की गई यह शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा रची गई एक सोची समझी साजिश और पब्लिसिटी का एक तरीका है। यह विब्री मीडिया ही नहीं बल्कि अदालत की भी अवमानना है। विब्री मीडिया प्राइवेट लिमिटेड शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है।