फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh printed on Deepika Padukones Jacket actress Promoted Rocky Aur Rani ki prem kahani

Ranveer-Deepika: रणवीर के फोटो वाली जैकेट पहने हुए दिखीं दीपिका पादुकोण, पति के साथ में देखी 'आरआरकेपीके'

Sun, 30 Jul 2023 03:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 30 Jul 2023 03:47 PM IST
सार

एक्टर रणवीर सिंह और अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ शनिवार को मुंबई के एक पीवीआर में अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखने पहुंचे। इस दौरान दीपिका पादुकोण एक अलग अंदाज में नजर आई।

विज्ञापन
Ranveer Singh printed on Deepika Padukones Jacket actress Promoted Rocky Aur Rani ki prem kahani
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर फैंस के बीच छाए हुए हैं। फिल्म में एक्टर ने रॉकी रंधावा का किरदार निभाया है। जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा-खास रिस्पॉम्स मिल रहा है। इसी बीच रणवीर अपनी रियल लाइफ रानी यानी दीपिका पादुकोण के साथ कैप्चर किए गए। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल रणवीर और दीपिका एक साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखने के लिए घर से निकले थे। फिल्म देखने के बाद जब ये जोड़ी अपनी कार की ओर आगे बड़ी तो दोनों को कैमरों में कैप्चर किया गया। लेकिन जो नोटिस करने वाली बात थी वो इन स्टार्स के कपड़ों में थी। जहां रणवीर सिंह सिर से लेकर पैर तक काले रंग के कपड़ों में नजर आए। वहीं दीपिका पादुकोण डेनिम जैकेट, मैचिंग जींस और सफेद शर्ट में नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh printed on Deepika Padukones Jacket actress Promoted Rocky Aur Rani ki prem kahani
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन गौर करने वाली बात दीपिका पादुकोण की जैकेट में थी। जैसे ही दीपिका अपनी कार में बैठने के लिए मुड़ी उनकी जैकेट पर पति रणवीर सिंह की कलरफुल तस्वीर देखने को मिली। रणवीर की ये तस्वीर उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की है। दीपिका का ये अंदाज देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस अपने पति की फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।

विज्ञापन

दीपिका के लुक की बात करें तो, एक्ट्रेस ने सफेद टैंक टॉप, हाई-वेस्ट ब्लू डेनिम ट्राउजर और बिग साइज वाले सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। तो वहीं रणवीर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने काले रंग की हुड वाली स्वेटशर्ट, मैचिंग ट्राउजर, फेस मास्क, बीनी कैप और सनग्लासेस पहने हुए थे।

यह भी पढ़ें: लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने कार्डी-बी पर फेंकी ड्रिंक, गुस्साई सिंगर ने उठाया यह कदम 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed