फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Quit Don 3 After Dhurandhar Success as per report

Don 3: क्या रणवीर ने छोड़ी 'डॉन 3' ? यहां जानिए पूरा सच, फिल्म को लेकर सस्पेंस के बीच राइटिंग टीम का बड़ा बयान

Tue, 23 Dec 2025 04:37 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Tue, 23 Dec 2025 04:37 PM IST
सार

Dhurandhar Ranveer Singh: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता के बाद रणवीर को लेकर खबर है कि उन्होंने एक बड़ा प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। जानिए क्या है मामला?

विज्ञापन
Ranveer Singh Quit Don 3 After Dhurandhar Success as per report
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर फिर से बातें तेज हो गई हैं। पहले कहा जा रहा था कि इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाएंगे। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं, उनसे लग रहा है कि मामला अभी साफ नहीं है। फिल्म के नैरेशन से लेकर बाकी टीम की स्थिति तक, कई चीजें इस प्रोजेक्ट को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

विज्ञापन

सूत्र का दावा- 'रणवीर नैरेशन से पूरी तरह कॉन्फिडेंट नहीं'
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, '12 दिसंबर को फरहान और रणवीर के बीच फिल्म का नैरेशन हुआ था। रणवीर को ‘डॉन 3’ की पूरी कहानी सुनाई गई, जिसमें फिल्म के पैमाने, एक्शन और उनके किरदार पर काफी चर्चा हुई। लेकिन रणवीर इस नैरेशन से पूरी तरह कॉन्फिडेंट नहीं हुए। खासकर उनके किरदार की गहराई और ग्राफ को लेकर कुछ सवाल थे। उन्होंने फिल्म को ‘ना’ नहीं कहा है, लेकिन अपनी डेट्स आगे बढ़ा दी हैं। इसका मतलब है कि अभी वे पूरी तरह कमिट नहीं हुए हैं। इसी वजह से फिल्म की टाइमलाइन पहले से और पीछे जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी पर काम करने वाली टीम भी अनजान
इस बीच ‘डॉन 3’ की कहानी को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म की कहानी फरहान अख्तर और ‘विक्रम वेधा’ फेम राइटर - डायरेक्टर जोड़ी पुष्कर और गायत्री मिलकर तैयार कर रहे हैं। लेकिन अब उन्हें भी फिल्म की मौजूदा स्थिति साफ नहीं है। अमर उजाला से बात करते हुए गायत्री ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हमें नहीं पता ‘डॉन 3’ में क्या हो रहा है। सबसे पहले तो हमें इस प्रोजेक्ट पर कोई टिप्पणी करने की अनुमति नहीं है। दूसरा, हमें इससे जुड़े काफी समय हो चुका है। इसलिए फिल्म में अभी क्या प्रगति है, कौन है, कौन नहीं.. इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है।'

विज्ञापन

‘जी ले जरा’ के कारण प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी
उधर, फरहान अख्तर फिलहाल अपनी दूसरी फिल्म ‘जी ले जरा’ पर ध्यान देना चाहते हैं। इसी वजह से ‘डॉन 3’ की स्थिति और अनिश्चित हो गई है। इसका असर पहले से जुड़े कलाकारों पर भी पड़ा है। सूत्रों की माने तो शरवरी वाघ और विशाल जेठवा भी फिल्म को लेकर क्लूलेस हैं। टीम में किसी के पास कोई ठोस अपडेट नहीं है।'

क्या ऋतिक रोशन फिर बन सकते हैं डॉन?
एक और दिलचस्प बात यह सामने आई है कि ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट पहले ऋतिक रोशन को भी सुनाई गई थी। इसलिए चर्चा है कि अगर रणवीर आगे चलकर उपलब्ध न हों या फिल्म से हट जाएं, तो फरहान अख्तर दोबारा ऋतिक को अप्रोच कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी किसी ने ऑफिसियल बयान नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है, 'फरहान विकल्प खुले रखना चाहते हैं। कहानी की मांग और उपलब्धता के मुताबिक किसी भी बड़े स्टार को अप्रोच किया जा सकता है।'

स्थिति अभी साफ नहीं
कुल मिलाकर, ‘डॉन 3’ की स्थिति अभी भी साफ नहीं है। लीड एक्टर की अनिश्चितता...कहानी लिखने वाली टीम का लंबे समय से प्रोजेक्ट से जुड़ा न होना और मेकर्स का दूसरे कामों में व्यस्त रहना - इन सब वजहों से फिल्म की दिशा तय नहीं हो पा रही है। फैंस अब भी इसी इंतजार में हैं कि आखिर डॉन की गद्दी कौन संभालेगा -  रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन या फिर कोई बिल्कुल नया चेहरा।



यह भी पढ़ें: पिता सुरिंदर की 100वीं जयंती पर इमोशनल हुए अनिल कपूर, लिखी दिल की बात; तस्वीरों के जरिए जाहिर किया प्यार...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed