फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actor to be honoured at Red Sea International Film Festival

Ranveer Singh: 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में रणवीर को किया जाएगा सम्मानित, इस दिन शुरू होगा महोत्सव

Mon, 27 Nov 2023 06:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 27 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

रणवीर सिंह को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Ranveer Singh Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actor to be honoured at Red Sea International Film Festival
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश कर देते हैं। अभिनेता का एनर्जी भरा अंदाज फैंस को इस कदर भाता है कि वह उन्हें खूब प्यार देते हैं। रणवीर सिंह की एक्टिंग को क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक पसंद करते हैं। हालांकि, कभी-कभी अभिनेता अपने फैशन सेंस की वजह से जमकर ट्रोल किए जाते हैं। लेकिन उनकी एक्टिंग में कभी कोई कमी नहीं निकाल पाता, इसी का नतीजा है कि रणवीर सिंह को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। रणवीर सिंह के खाते में एक और सम्मान आने वाला है। दरअसल, अभिनेता को रेड सी आगामी रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

रणवीर एक बार फिर बढ़ाएंगे देश का मान
रणवीर सिंह ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मान प्राप्त होगा। इस साल के सम्मान के बारे में बात करते हुए, रेड सी फिल्म फाउंडेशन के सीईओ मोहम्मद अल-तुर्की ने एक बयान में कहा, अभिनेता को बॉलीवुड का 'आइकन' कहा जाता है। रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है, 'इस साल हम हिंदी सिनेमा के आइकन रणवीर सिंह का सम्मान कर रहे हैं।'
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो वायरल होने पर कैसा था रश्मिका मंदाना का रिएक्शन? अभिनेत्री ने खुलकर की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब में होगा फेस्टिवल
रणवीर सिंह को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करियर सम्मान मिलेगा। यह महोत्सव सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा। रणवीर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ अभिनेता डायने क्रूगर और अब्दुल्ला अल-साधन को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को देने वाली जूरी में जोएल किन्नामन, फ्रीडा पिंटो, अमीना खलील और पाज वेगा जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फेस्टिवल 30 नवंबर को शुरू होगा और 9 दिसंबर तक चलेगा।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर बनेगी रश्मिका की जोड़ी? फैमिली स्टार में नजर आएगा कथित कपल

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेता अगली बार रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और  टाइगर श्रॉफ शामिल हैं। 
Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने राजनीति की दुनिया में रखा कदम, 'जन सुराज' अभियान से जुड़ीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed