फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Said He Got Debut Film Band Baaja Baaraat Because Of Bhumi Pednekar She Helped Him in Audition

Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो...

Wed, 22 Feb 2023 02:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 02:04 PM IST
सार

रणवीर सिंह ने बताया कि बॉलीवुड में ब्रेक मिलने के पीछे भूमि पेडनेकर का बहुत बड़ा हाथ है। भूमि ने ऑडिशन दिलाने में काफी मदद की थी। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Said He Got Debut Film Band Baaja Baaraat Because Of Bhumi Pednekar She Helped Him in Audition
Ranveer Singh-Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री किसके जरिए मिली, इस बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने ब्रेक मिलने को लेकर बात की है। उन्होंने इसके बारे में नेटफ्लिक्स के शो द रोमैंटिक्स में बताया।

विज्ञापन

Ranveer Singh Said He Got Debut Film Band Baaja Baaraat Because Of Bhumi Pednekar She Helped Him in Audition
Ranveer Singh-Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रीन टेस्ट में भूमि ने की मदद
रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें ब्रेक दिलाने में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का बहुत बड़ा हाथ है। उस दौरान भूमि ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा था। रणवीर ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उनकी तस्वीरें फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिखाई थी। हालांकि, आदित्य को मैं कुछ खास गुड लुकिंग या अट्रैक्टिव नहीं लगा था। कास्टिंग डायरेक्टर शानू की जिद के कारण मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया गया। रणवीर ने बताया कि मुझे सीन शानू की असिस्टेंट ने समझाए थे, जो कोई और नहीं भूमि पेडनेकर थीं। 

सनी देओल के 10 डायलॉग, जिन पर बजीं सीटियां

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Said He Got Debut Film Band Baaja Baaraat Because Of Bhumi Pednekar She Helped Him in Audition
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि के कारण अच्छा गया था ऑडिशन

रणवीर ने बताया कि वह वाकई में प्रोफेशनल थीं, उन्होंने मेरे लिए चीजों को आसान कर दिया। उन्होंने मेरे लिए और सीन में मेरे साथी की भूमिका अदा की थी। रणवीर ने आगे कहा कि यह भूमि के कारण ही था, जो मैं बैंड बाजा बरात के लिए इतना अच्छा ऑडिशन दे पाया था। आदित्य चोपड़ा ने ऑडिशन देखा और उसके बाद शाम को तुरंत बोर्ड पर ले लिया। 

निरहुआ का घर देखा? आंखें फटी रह जाएंगी

विज्ञापन

Ranveer Singh Said He Got Debut Film Band Baaja Baaraat Because Of Bhumi Pednekar She Helped Him in Audition
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

द रोमैंटिक्स 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर हुआ शुरू

बता दें कि द रोमैंटिक्स की शुरुआत 14 फरवरी को यश चोपड़ा की याद में किया था। इसे विश्व स्तर पर रिलीज किया गया है। यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जनक कहा जाता है। वहीं, इस शो का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया। वह इंडियन मैचमेकिंग और नेवर हैव आई एवर की फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स के इस शो से वापसी की है। 

हनीमून पर निकले न्यूली मैरिड क्यूट कपल सिद्धार्थ और कियारा!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed