{"_id":"68f52e4eb4385f3afc03968f","slug":"ranveer-singh-says-allu-arjun-deepika-padukone-upcoming-south-film-director-atlee-present-never-seen-before-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'एटली कुछ ऐसा बना रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा होगा', दीपिका-अल्लू की फिल्म को लेकर रणवीर सिंह भी हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'एटली कुछ ऐसा बना रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा होगा', दीपिका-अल्लू की फिल्म को लेकर रणवीर सिंह भी हैरान
Mon, 20 Oct 2025 12:01 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:01 AM IST
सार
Ranveer Sing On Allu Arjun Deepika Padukone Upcoming Film: हाल ही में रणवीर सिंह निर्देशक एटली की आगामी फिल्म की शूटिंग के सेट पर गए थे, जिसमें रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं। इस फिल्म के सेट पर रणवीर ने कुछ ऐसा महसूस किया, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।
विज्ञापन
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और एटली
- फोटो : x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की नई फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में कुछ नया और अनोखा लेकर आएगी।
विज्ञापन
अल्लू और दीपिका की फिल्म
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह एक साउथ फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। जब हाल ही में इस अनाम फिल्म के सेट पर दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह पहुंचे तो वह हैरान रह गए। पीटीआई के अनुसार, रणवीर ने एक कार्यक्रम में एटली की फिल्म को लेकर कहा, 'मैं फिल्म के सेट पर गया था, जहां दीपिका और एटली शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म ऐसी है, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।'

एटली के फैन हैं रणवीर
रणवीर ने आगे बताया कि वह लंबे समय से एटली के प्रशंसक हैं और 'जवान' की सफलता से पहले ही उनकी फिल्म 'मर्सल' देखकर उनसे प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि एटली के साथ काम करना और उनकी टीम के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें: क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने कर ली शादी ? रवि दुबे दिवाली में यूट्यूबर ने किया कुछ ऐसा इशारा

रणवीर ने की बॉबी और श्रीलीला की तारीफ
इस समारोह में रणवीर ने बॉबी देओल की भी तारीफ की, जिन्हें हाल ही में 'एनिमल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बहुत पसंद किया गया। रणवीर ने कहा कि यह बॉबी का 'पुनर्जागरण युग' है। इस पर बॉबी ने कहा कि वह सही मौकों के लिए खुश और मेहनती हैं। आगे रणवीर ने श्रीलीला को 'नेशनल क्रश' बताया और उनकी आने वाली बॉलीवुड फिल्म, जिसे अनुराग बसु बना रहे हैं, के लिए उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि श्रीलीला बहुत प्रतिभाशाली हैं और भविष्य में बड़ी स्टार बनेंगी।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' और 'डॉन 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर वह काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' की खास झलक फैंस को बेहद पसंद आई। खासतौर पर इस फिल्म में रणवीर का लुक फैंस को बेहद पसंद आया।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर डगमगा रही है वरुण-जान्हवी की फिल्म, जानें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 18वें दिन का कलेक्शन