फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh shared new poster of Jayeshbhai Jordaar which and asked fans a funny question

Jayesbhai Jordaar: रणवीर सिंह ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर, फैंस से पूछा- लड़का होगा या लड़की?

Sun, 17 Apr 2022 10:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 10:13 PM IST
सार

'जयेशभाई जोरदार' फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे भी हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh shared new poster of Jayeshbhai Jordaar which and asked fans a funny question
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का नया पोस्टर - फोटो : social media

विस्तार

इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है रणवीर सिंह स्टारर 'जयेशभाई जोरदार'। अभिनेता लगातार अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस आगामी फिल्म को लेकर उनके प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। उनकी उत्सुकताओं को और बढ़ाने के लिए अब रणवीर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर को देखकर लोगों की फिल्म में दिलचस्पी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि फिल्म का पहला पोस्टर 2019 में अनावरण किया गया था। 

विज्ञापन


रणवीर का फैंस से सवाल
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' काफी लंबे इंतजार के बाद 13 मई को रिलीज हो रही है। इससे पहले आज यानी 17 अप्रैल को, रणवीर ने फिल्म से अपना एक नया रूप सभी के साथ साझा किया। साझा किए गए पोस्टर में वह अपने हाथ में एक अजन्मे बच्चे को पकड़े हुए हैं। इस पोस्टर में रणवीर सिंह मल्टी कलर टीशर्ट पहने शॉकिंग एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, "जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की?" इसके साथ ही रणवीर ने अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए लोगों से सवाल पूछा कि, 'आपको क्या लगता है?'
विज्ञापन


जोया अख्तर ने किया कमेंट
रणवीर के फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वह लोग लगातार उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं, इसी फेहरिस्त में फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने कमेंट कर लिखा, "ओएमजी!! तुम एक गिरगिट हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म पर रणबीर ने कही ये बात
रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' एक गुजराती लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। अपने कैरेक्टर और फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में रणवीर कहते हैं, "मुझे गुजरात की संस्कृति, इसका सबसे अच्छा होने का उत्साह और सबसे जरूरी इसके लोगों के बारे में सब कुछ पसंद है। इसलिए, मैं सच में जयेशभाई जोरदार में एक गुजराती लड़का बनने और दुनिया भर के गुजरातियों से फिर से उतना ही प्यार पाने के लिए प्रेरित हुआ। मुझे उम्मीद है कि वह फिल्म को पसंद करेंगे और इसमें मेरे अभिनय को भी पसंद करेंगे। मैंने इसे अपना सब कुछ दिया है और मुझे पता है कि हमारे पास उन्हें देने के लिए एक बहुत ही खास फिल्म है।"


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'जयेशभाई जोरदार' फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे भी हैं। यह फिल्म उनका बॉलीवुड डेब्यू होगी। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। यह 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed