फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Spotted Days Before Dhurandhar 2 Release All About Viral Pic With Deepika Padukone

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह संग दिखीं दीपिका पादुकोण, जानें किसकी शादी में शामिल हुआ कपल

Sun, 15 Mar 2026 01:24 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 15 Mar 2026 01:24 PM IST
सार

Ranveer Singh Deepika Padukone Viral Pics: 'धुरंधर 2' की रिलीज से कुछ दिन पहले, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने किसी खास की शादी में शिरकत की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh Spotted Days Before Dhurandhar 2 Release All About Viral Pic With Deepika Padukone
दीपिका और रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक साथ झलक पाने को फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। हील ही में रणवीर और दीपिका लंबे समय बाद एक साथ स्पॉट हुए। दोनों को एक साथ किसी खास की शादी में देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया हैंडल पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

शादी में शामिल हुए दीपिका और रणवीर
दीपिका और रणवीर काफी समय बाद सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई दिए हैं। हाल ही में, रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका एक शादी में साथ दिखे। दोनों स्टाइलिस्ट एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में शामिल हुए, जो 14 मार्च को हुई। दोनों ने पैपराजी से बचने की कोशिश की, लेकिन एक मेहमान के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस दोनों को एक साथ शादी में देखकर काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका और रणवीर का लुक
दीपिका ने गुलाबी ड्रेस पहनी हुई है। हैवी ज्वेलरी और हल्के मेकअप में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर कढ़ाई वाले कुर्ते में बहुत हैंडसम दिख रहे हैं। रणवीर के फैंस हमेशा उन्हें और दीपिका को साथ देखने के लिए उत्सुक रहते हैं, ऐसी तस्वीरें देखकर फैंस खुश हो जाते हैं।

विज्ञापन

अदिति भी हुईं शामिल
स्टाइलिस्ट एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में दीपिका और रणवीर के अलावा अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए। अदिति राव हैदरी की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


यह भी पढ़ें: Allu Sirish: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की नवविवाहित जोड़े से मुलाकात, दिया अल्लू सिरिश-नयनिका को आशीर्वाद

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से ठीक पहले दीपिका और रणवीर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक जासूसी-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह को अंडरकवर जासूस हमजा अली मजारी के रूप में दिखाया गया है, जो कराची के लयारी इलाके में काम करते हैं। उनकी पिछली जिंदगी पंजाब में जसकिरत सिंह रंगी के रूप में दिखाई गई है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), संजय दत्त (एसपी चौधरी असलम), आर. माधवन (अजय सान्याल) जैसे कलाकार हैं। 

यह भी पढ़ें:मां सोनी राजदान-ननद रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उन्हें 'आलू पाई' और 'स्वीटहार्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed