Ranveer Singh: 'बाप बन गया रे...,' पिता बनने के बाद पहली बार अंबानी परिवार के इवेंट में स्पॉट हुए रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ इस महीने की शुरुआत में पहले बच्चे के रूम में बेटी का स्वागत किया। पिता बनने के बाद अभिनेता का पहला स्पॉटेड वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबानी परिवार आज मुंबई में अपने आलीशान आवास एंटीलिया में एक भव्य कार्यक्रम 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' की मेजबानी कर रहा है। आयोजन के हिस्से के रूप में, वे पहली बार 140 ओलंपियनों और पैरालिंपियनों को एक साथ लाए, उनकी सफलता का जश्न मनाया और खेलों में एकता को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में रणवीर सिंह की मौजूदगी ने काफी लाइमलाइट बटोरी। पिता बनने के बाद रणवीर पहली बार स्पॉट हुए और अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।
पिता बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुए रणवीर सिंह
हाल ही में पिता बने रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें कार्यक्रम स्थल के बाहर तैनात पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए उनके उत्साहपूर्ण मूड को कैद किया गया। क्लिप में, रणवीर को फोटोग्राफरों से खुशी से हाथ मिलाते हुए और उत्साह से 'बाप बन गया रे' चिल्लाते देखा जा रहा है। रणवीर को पिता बनने और पत्नी-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एक बच्ची का स्वागत करने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है।
KKK14 Grand Finale Live: 'खतरों के खिलाड़ी 14' का आखिरी स्टंट शुरू, कृष्णा, करण वीर और गश्मीर के बीच मुकाबला
View this post on Instagram
डैशिंग लुक से कार्यक्रम में लगाए चार चांद
अपनी खास मुस्कुराहट के साथ रणवीर ने काले रंग का थ्री-पीस सूट पहनकर कैमरे के सामने पोज दिया। उन्होंने अपने लुक को चेन-स्टाइल नेकपीस, स्टाइलिश ग्लेयर और मैन बन के साथ पूरा किया, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद डैशिंग लगे। इस महीने की शुरुआत में, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया। रोमांचित जोड़े ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी की घोषणा की और अपने जीवन के इस नए अध्याय के लिए अपनी अपार कृतज्ञता और उत्साह को साझा किया।
Stree 2 BO Collection Day 46: 'स्त्री 2' ने 46वें दिन भी बटोरे दर्शक, 'जवान' को पछाड़ने के लिए संघर्ष जारी
क्या है 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ'?
इस बीच 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' श्रीमती अंबानी की एक ऐतिहासिक पहल है। यह कार्यक्रम ओलंपियन और पैरालिंपियन को एक मंच पर एक साथ लाकर भारतीय खेलों में एक ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक है। इसके साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में इंडिया हाउस जैसी पहल के साथ, रिलायंस फाउंडेशन भारत के ओलंपिक भविष्य को बदलने और अंतरराष्ट्रीय खेलों में एक उभरती ताकत के रूप में देश की जगह को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखता है।