सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Beats Shah Rukh Khan Pathaan To Become Highest Grossing Indian Film In UK

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के नाम एक और रिकॉर्ड, अब इस मामले में शाहरुख खान की ‘पठान’ को छोड़ा पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 UK Collection: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है और शाहरुख की ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। जानिए ‘धुरंधर 2’ ने अब बनाया क्या नया रिकॉर्ड…

Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Beats Shah Rukh Khan Pathaan To Become Highest Grossing Indian Film In UK
धुरंधर 2 और पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पांचवें हफ्ते में भी बनी हुई है और लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब यूनाइटेड किंगडम (यूके) में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस मामले में ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ‘पठान’ के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।यूके में ‘धुरंधर 2’ ने ‘पठान’ को पछाड़ा

Trending Videos

रणवीर सिंह की इस स्पाई-थ्रिलर ने अकेले यूके में 34 दिनों में 4.388 मिलियन पाउंड (55.55 करोड़ रुपये) की कमाई की है। इसके साथ ही ये शाहरुख खान की ‘पठान’ के 4.380 मिलियन पाउंड के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर गई है। यह उपलब्धि यूके में फिल्म के लगातार शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है। ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी 1750 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है, जिसमें यूके में फिल्म का ये शानदार प्रदर्शन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Beats Shah Rukh Khan Pathaan To Become Highest Grossing Indian Film In UK
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छाई है ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 35 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1120.40 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1761.88 करोड़ रुपए से भी अधिक हो चुका है।

‘धुरंधर 2’ वर्तमान में वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। अब इससे आगे ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ ही बचे हैं। ‘धुरंधर 2’ अब तक ‘पुष्पा 2’, ‘केजीएफ 2’, ‘एनिमल’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी प्रमुख फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

Ranveer Singh Starrer Dhurandhar 2 Beats Shah Rukh Khan Pathaan To Become Highest Grossing Indian Film In UK
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर 2’ उनकी स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय जासूस के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed