मंगलवार भी नहीं थमा ‘धुरंधर’ का तूफान, 600 करोड़ के आंकड़े पर टिकी निगाहें; जानिए उन्नीसवें दिन कितनी रही कमाई
Ranveer Singh Movie Dhurandhar Day 19 Box Office Collection: फिल्म ‘धुरंधर’ के आगे इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म नहीं टिक पा रही है। रिलीज के 19 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। अब भी इसका कलेक्शन करोड़ों में हैं। जानिए, मंगलवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं वर्ल्डवाइड भी जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म को लेकर अब भी दर्शकों में क्रेज बरकरार है। फिल्म ने आज यानी रिलीज के 19 दिन बाद कितना कलेक्शन किया है? साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो गया है? जानिए।
‘धुरंधर’ ने उन्नीसवें दिन की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को यानी उन्नीसवें दिन10.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर तो इसने जमकर नोट छापे थे। फिल्म ने शनिवार को 34.25 करोड़ रुपये और रविवार को 38.5 करोंड़ रुपये की कमाई की।
‘धुरंधर’ फिल्म ने अब तक कुल 582.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पार कर जाएगी। दरअसल, ‘धुरंधर’ वीकएंड पर ही यह फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर रही है, वीकडेज पर भी बढ़िया कमाई कर रही है।
फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में टाॅप पर आ चुकी है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 901 करोड़ रुपये हाे चुका है। ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘छावा’ ने 797.34 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।