फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh will be seen in The Wheel of Time actor shared the video

Ranveer Singh: 'द व्हील ऑफ टाइम' में नजर आएंगे रणवीर सिंह! अभिनेता ने वीडियो शेयर कर दिया हिंट

Wed, 05 Jan 2022 12:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 05 Jan 2022 12:31 AM IST
सार

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणवीर अमेजन प्राइम के एपिक फैंटेसी टीवी सीरीज ‘द व्हील ऑफ टाइम’ का हिस्सा बन रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh will be seen in The Wheel of Time actor shared the video
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश कर देते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ’83’ रिलीज हुई, जिसने ज्यादा खास कमाई नहीं की लेकिन इस फिल्म में रणवीर की एक्टिंग को क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक ने पसंद किया। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड के बाद रणवीर सिंह ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। रणवीर सिंह अमेजन प्राइम के एपिक फैंटेसी टीवी सीरीज ‘द व्हील ऑफ टाइम’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस सीरीज में अभिनेता बेहद ही अलग रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन

 
दरअसल रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पहले घर में टीवी देखते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। इस दौरान वह खुद को रणवीर नहीं ब्लकि ‘लैन-वीर’ बताते हैं। इतना ही नहीं, वह सीरीज में अपना लुक भी दिखाते हैं, जो काफी अलग है। वह बिल्कुल ‘द व्हील ऑफ टाइम’ के किरदारों की तरह लग रहे हैं। अभिनेता के इस वीडियो से ही अंदाजा लगाया रहा है कि वह ‘द व्हील ऑफ टाइम’ के दूसरे सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


 
‘द व्हील ऑफ टाइम’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन ये सीजन अमेजन की अपमिंग फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग’ की वजह से देरी से रिलीज होगा। ये अमेजन का बड़ा शो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अब ‘द व्हील ऑफ टाइम’ सीजन 2 के कुछ एपिसोड्स को एडिट करने का काम कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीजन 2 जल्द ही आने वाला है।
 
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही उनकी फिल्म '83' रिलीज हुई है। इस फिल्म में साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा, रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह 'सर्कस' और 'जयेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed