फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh will join international celebs and athletes to play basketball in NBA's All-Star Celebrity Game in the US next week

NBA All Star Celebrity Game: कभी दूर बैठकर गेम देखने वाले रणवीर इस साल उतरेंगे मैदान पर, केली और हार्लो का देंगे साथ

Fri, 11 Feb 2022 08:10 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 08:10 AM IST
सार

अभिनेता रणवीर सिंह अगले हफ्ते अमेरिका में एनबीए ऑल-स्टार सेलेब्रिटी गेम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बास्केटबॉल खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स और एथलीटों भी मौजूद होंगे

विज्ञापन
Ranveer Singh will join international celebs and athletes to play basketball in NBA's All-Star Celebrity Game in the US next week
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम का हिस्सा बनने के लिए सुपरस्टार रणवीर सिंह क्लीवलैंड रवाना हो रहे हैं। इस गेम में कुछ टॉप के ग्लोबल संगीतकार और बास्केटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। रणवीर इसमें कॉमेडियन टिफ़नी हैडिश के साथ ही अनुएल, मशीन गन केली, जैक हार्लो और क्वावो जैसे रैपर्स और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट्स के साथ खेलने जा रहे हैं। इस खेल में तमाम भूतपूर्व और वर्तमान के मशहूर खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिनमें डियरिका हैम्बी, बूबी गिब्सन और एंडरसन वेरेजाओ शामिल हैं। यह मैच 18 फरवरी को क्लीवलैंड के वोलस्टीन सेंटर में खेला जाएगा।

विज्ञापन

अमेरिका के नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन ने पिछले साल सितंबर में रणवीर सिंह को अपना भारतीय ब्रांड अंबेसडर बनाया था। 2021-22 दरअसल एनबीए की 75वीं वर्षगांठ मनाने का सीजन है। और रणवीर के साथ गठजोड़ करने का मकसद देश में इस खेल को बढ़ावा देना और इसके लाइव प्रसारण को चर्चा में लाना रहा है। रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ हुए एक सवाल जवाब सेशन में बताया कि वह इस बड़े मैच के लिए ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं क्योंकि उन्हें अपने ए गेम के लिए इसकी जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर कहते हैं, "इस महीने के सेकेंड हाफ में एनबीए सेलिब्रिटी ऑल-स्टार गेम खेलने के लिए मैं क्लीवलैंड के लिए उड़ान भरने वाला हूं। अच्छा होगा कि कुछ प्रैक्टिस किया जाए, वर्ना नाक काट जाएगी।” इसके पहले खुद को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुने जाने पर रणवीर ने कहा था, "बास्केटबॉल और एनबीए से मुझे बचपन से ही प्यार है। पॉपुलर कल्चर मसलन म्यूजिक, फैशन और एंटरटेनमेंट पर इसके असर से मैं हमेशा हैरान रहा हूं। एनबीए के 75वें सीजन सेलिब्रेशन की घोषणा के साथ, लीग के साथ जुड़ने और देश में बास्केटबॉल को लोकप्रिय बनाने की उनकी कोशिशों को सपोर्ट करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।" गौरतलब है कि रणवीर सिंह इससे पहले भी एनबीए का हिस्सा बनने विदेश यात्रा कर चुके हैं और कोई पांच साल पहले एनबीए ऑल स्टार मैच दर्शक दीर्घा में बैठकर देख भी चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed