फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer singh workfront actor will start shooting for Shaktimaan after Don 3 Revived By Sajid Nadiadwala

Shaktimaan: रणवीर सिंह की 'शक्तिमान' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Sun, 11 Feb 2024 12:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 11 Feb 2024 12:17 AM IST
सार

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'शक्तिमान' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माण और शूटिंग पर नई रिपोर्ट सुर्खियों में है। 
 

विज्ञापन
Ranveer singh workfront actor will start shooting for Shaktimaan after Don 3 Revived By Sajid Nadiadwala
रणवीर सिंह, शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। सुपरस्टार अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर ने ऐतिहासिक शख्सियतों से लेकर अनोखे किरदारों तक कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। आने वाले दिनों में रणवीर, डॉन के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह भारत के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' की चुनौतिपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं। इसी बीच फिल्म 'शक्तिमान' पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

'शक्तिमान' बनेंगे रणवीर!

रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह अनुभवी अभिनेता मुकेश खन्ना द्वारा बनाए गए प्रतिष्ठित चरित्र पर आधारित एक फिल्म में अभिनय करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में टेलीविजन पर 'शक्तिमान' का किरदार निभाया था। ऐसी अफवाह थी कि फिल्म का निर्देशन बेसिल जोसेफ द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने मिन्नल मुरली और गोधा जैसी मलयालम फिल्मों का निर्देशन किया है। लेकिन, फिर चीजें ठंडी हो गईं और इस मोर्चे पर कोई खबर नहीं आई। अब हमारे पास इस बहुप्रतीक्षित देसी सुपरहीरो पर नवीनतम जानकारी है।

विज्ञापन


Vidyut Jammwal: क्रैक की रिलीज से पहले मुसीबत में फंसे विद्युत जामवाल, आरपीएफ अधिकारियों ने हिरासत में लिया!

विज्ञापन
विज्ञापन

'शक्तिमान' का निर्माण, बजट

कथित तौर पर सोनी पिक्चर्स और साजिद नाडियाडवाला मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे। इसे 300-350 करोड़ रुपए के बजट में बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। निर्माता इस परियोजना को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे हैं, और जब रणवीर सिंह अपनी मेगाबजट फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग पूरी कर लेंगे तब इसकी शूटिंग शुरू होगी। 


Bhumi Pednekar: एनिमल के समर्थन में आईं भूमिका पेडनेकर, 'भक्षक' अभिनेत्री ने संदीप रेड्डी को लेकर कही यह बात

'शक्तिमान' पर आधिकारिक पुष्टि बाकी

'शक्तिमान' रणवीर सिंह के करियर ग्राफ को और ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचाने का काम करेगा। 'शक्तिमान' परियोजना की घोषणा पिछले साल सोनी पिक्चर्स द्वारा की गई थी, जिसमें मुकेश खन्ना रचनात्मक सलाहकार थे। हालांकि, फिल्म की कास्ट और क्रू को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर रणवीर सिंह वास्तव में 'शक्तिमान' का किरदार निभा रहे हैं, तो यह फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और सुपरहीरो के प्रशंसकों के लिए एक सौगात होगी।

Kartik Aaryan: यूपी से साइकिल चलाकर कार्तिक से मिलने मुबंई पहुंचा फैन, 9 दिन में तय किया 1160 किलोमीटर का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed