फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषियों पर भड़कीं रवीना टंडन, ट्वीट कर कहा- न्याय में देरी कराने की अच्छी रणनीति है

Wed, 18 Mar 2020 08:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Mar 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon On Convicts Of Nirbhaya Rape Murder Case
रवीना टंडन

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया गैंगरेप और हत्या केस में दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने का फैसला सुनाया है। मगर फांसी से बचने के लिए दोषी लगातार चाल चल रहे हैं। इस मामले को लगातार आगे बढ़ता देख रवीना टंडन ने ट्वीट कर भड़ास निकाली है। रवीना पहले भी इस मामले को लेकर कई ट्वीट्स कर चुकी हैं।



Raveena Tandon On Convicts Of Nirbhaya Rape Murder Case
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए लिखा- वाह! यह न्याय में देरी कराने की अच्छी रणनीति है। इसे न्यायपालिका के साथ खिलवाड़ करना कहते हैं! जब उसने बलात्कार और हत्या की थी तब आपने उसे तलाक क्यों नहीं दिया?

 
Raveena Tandon On Convicts Of Nirbhaya Rape Murder Case
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के चारों में दोषियों में अक्षय ठाकुर की पत्नी ने तलाक का मुकदमा दायर कर दिया है। उनका कहना है कि वह अक्षय की विधवा के रूप में नहीं जीना चाहती हैं इसलिए उनको तलाक दिलवाया जाए। इस मामले को फांसी में देरी करवाने के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि अक्षय की पत्नी का मानना है कि इस मामले में उनके पति निर्दोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon On Convicts Of Nirbhaya Rape Murder Case
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर दोषियों ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से मांग की है कि अभी उनकी कई कानूनी याचिकाएं, अपील और दूसरी दया याचिका लंबित हैं। बता दें दोषियों के खिलाफ अबतक चार डेथ वारंट जारी किए जा चुके हैं। लेकिन दोषी तीन बार अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करते हुए इसे टालने में सफल रहे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed