फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म पर पहले ट्रोल हो चुकी हैं अनन्या पांडे, अब बोलीं- 'मिलता है फायदा'

Wed, 18 Mar 2020 08:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 18 Mar 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
ananya pandey again spoken about nepotism
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और अभिनेत्री अनन्या पांडे एक के बाद एक फिल्में कर रही हैं। हालांकि अनन्या पांडे पर नेपोटिज्म को लेकर सवालों का भी सामना करना पड़ता है। इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया है। नेपोटिज्म पर अनन्या पांडे ने अपनी राय रखी है।

ananya pandey again spoken about nepotism
Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
अनन्या पांडे ने माना कि स्टार किड्स होने का फायदा मिलता है। इससे  वह इंडस्ट्री के लोगों से आसानी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अनन्या मानती हैं कि जाह्नवी कपूर उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी हैं। नेपोटिज्म पर अनन्या ने कहा, 'मैं अब भी यह बात मानती हूं कि हमें काफी फायदा है, हम कई लोगों से मिल पाते हैं।'
 
ananya pandey again spoken about nepotism
ananya pandey - फोटो : social media

अनन्या आगे कहती हैं कि 'हम आसानी से इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क कर पाते हैं। हम उनके बीच ही बड़े हुए हैं। भले ही मुझे मौका मिला है, ऐसे में इसे गंवा नहीं सकती। मैं चाहती हूं मेरे पिता मुझ पर गर्व करें।' अनन्या ने ये बात 'स्टारी नाइट्स जेन वाय' के एक एपिसोड के दौरान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya pandey again spoken about nepotism
ananya panday - फोटो : instagram

इससे पहले एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर बोलकर अनन्या पांडे काफी ट्रोल हुई थीं। अनन्या ने कहा था कि 'यह सब देखने में काफी अच्छा लगता है कि मुझे सब आसानी से मिल गया। मैं हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती थी। लोग कहते हैं हमें ज्यादा तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। हमें स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन ऐसा नही है। हां मैं भागयशाली हूं कि मैं चंकी पांडे की बेटी हूं। मेरे पिता ने कभी धर्मा फिल्म के साथ काम नहीं किया। उन्हें कभी कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया। सबकी अपनी जर्नी है।

विज्ञापन
ananya pandey again spoken about nepotism
ananya panday - फोटो : dabboo ratnani
अनन्या अपनी बात रख ही रही होती हैं कि तभी उनके साथ बैठे गली ब्वॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी कहते हैं हां सबकी अपनी अलग जर्नी है। बस फर्क इतना है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत की इसी बात ने फैंस का दिल जीत लिया था। 

अक्षय कुमार की अभिनेत्री ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कोरोना वायरस पर लिखा कैप्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed