‘माधुरी दीक्षित अब यूपी में सुरक्षित हैं’, रवि किशन ने महिला सुरक्षा का उठाया मुद्दा; शूटिंग पर कही ये बात
Ravi Kishan On Women Safety: रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में फिल्मों की बढ़ती शूटिंग को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले क्यों अभिनेत्रियां यूपी में शूटिंग करने से मना कर देती थीं…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अभिनेता और लोकसभा सांसद रवि किशन अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे और एक कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में रवि किशन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात की। मजाकिया अंदाज में एक्टर ने कहा कि पहले अभिनेत्रियां आमतौर पर यूपी में शूटिंग करने से मना कर देती थीं। लेकिन अब माधुरी दीक्षित वहां तीन दिन रुकीं और सुरक्षित मुंबई लौट आईं। उन्होंने यह भी मजाक किया कि लोग उनसे मिलने के लिए अपने बाल रंगवा लेते हैं।
तीन दिन सुरक्षित गोरखपुर में रहकर गईं माधुरी
इवेंट में बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को लेकर पहले कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश नहीं जाना, वहां गोली मार देते हैं। अभिनेत्रियां कहती थीं कि वहां शूटिंग नहीं करेंगे। लेकिन हाल ही में माधुरी दीक्षित तीन दिन यहां गोरखपुर में रह गई हैं। यह सुरक्षित उत्तर प्रदेश की जीत है। इवेंट में रवि ने इस बात का भी मजाक उड़ाया कि कितने लोग बालों में डाई लगाकर माधुरी से मिलने आए थे, जिनमें से कुछ का रंग तो लीक हो रहा था।
माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे रवि किशन
रवि किशन और माधुरी नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'मां बहन' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिलम को सुरेश त्रिवेनी ने निर्देशित किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिछले महीने फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें एक अनोखे मोड़ के साथ एक अव्यवस्थित परिवार की कहानी दिखाई गई है। इस डार्क कॉमेडी की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
रवि किशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके लोकप्रिय वेब शो ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन रिलीज को तैयार है। यह शो 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा। इस शो में रवि किशन इस बार जज के तौर पर नजर आएंगे।