रेड सी फिल्म फेस्टिवल में रेखा का जलवा, दर्शकों से 'उमराव जान' देखने की अपील की; बोलीं- 'फिल्मों की वजह...'
Red Sea Film Festival Rekha: जेद्दा (सऊदी अरब) में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्हें 'रेड सी ऑनरी अवार्ड' दिया गया। इसी मौके पर उनकी 1981 की मशहूर फिल्म 'उमराव जान' का रीस्टोर्ड वर्जन भी दिखाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रेखा पूरी तरह 'उमराव जान' अंदाज में नजर आईं। मंच पर उन्होंने बहुत सुंदर शायरी सुनाई और सिनेमा के जादू के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं फिल्मों की वजह से जिंदा हूं।'
इस दौरान रेखा ने अपनी प्रसिद्ध फिल्म 'उमराव जान' के मशहूर गाने 'दिल चीज क्या है' की कुछ पंक्तियां भी सुनाईं। अपनी फिल्म 'उमराव जान' को लेकर रेखा ने कहा, 'हर रोज फिल्में देखने आइए। सबसे बड़ा सुकून हैं। मैं खुद इसका जीता-जागता सबूत हूं।'
रेखा ने अपनी मां, अभिनेत्री पुष्पावल्ली को याद करते हुए कहा, 'मां हमेशा कहती थीं कि अपनी कामयाबी और भावनाओं के बारे में ज्यादा मत बोलो। लोगों को बताकर नहीं, बल्कि खुद अच्छा जीवन जीकर उदाहरण दो। लोग खुद देखकर सीख जाएंगे कि क्या करना है और क्या नहीं करना।'
'उमराव जान' 1899 के मशहूर उर्दू उपन्यास 'उमराव जान अदा' पर बनी फिल्म है। उस फिल्म में रेखा ने लखनऊ की एक तवायफ और शायरा की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म रेखा के पूरे करियर की सबसे यादगार और क्लासिक फिल्मों में से एक है।
यह भी पढ़ें: 'इनकी तो तारीफ होनी चाहिए...', बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने मचाया धमाल; रणवीर शौरी ने फिल्म को लेकर कही यह बात