रेखा और हुमा कुरैशी से लेकर अनीत पड्डा तक, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर जुटे सितारे
Mardaani 3 Special Screening: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। देखिए वायरल तस्वीरें…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म धीमी गति से आगे बढ़ रही है। अब बीती रात फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अभिनेत्री रानी मुखर्जी समेत वेटरेन एक्ट्रेस रेखा से लेकर फ्रेंचाइज का हिस्सा रहे विशाल जेठवा और अनीत पड्डा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
हुमा कुरैशी ने ली स्टार्स वाली सेल्फी
सोशल मीडिया पर स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान की कई तस्वीरें वायरल हैं। वहीं अभिनेता विशाल जेठवा ने भी स्क्रीनिंग के दौरान की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इनमें एक तस्वीर हुमा कुरैशी द्वारा ली गई सेल्फी है। इसमें हुमा के साथ रानी मुखर्जी, रेखा, अहान पांडे, विशाल जेठवा, साकिब सलीम, अनीत पड्डा और कीर्ति सुरेश भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं रेखा अहान पांडे को दुलारते दिख रही हैं। स्क्रीनिंग में पहुंचते वक्त का रानी मुखर्जी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो कार से उतरती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
विशाल जेठवा ने साझा कीं तस्वीरें, रानी को सराहा
विशाल जेठवा खुद भी ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज का हिस्सा रहे हैं। वो ‘मर्दानी 2’ में विलेन के तौर पर नजर आए थे। विशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कई और तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें एक तस्वीर में विशाल रानी मुखर्जी के साथ सेल्फी ले रहे हैं। एक तस्वीर में विशाल और रानी के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए विशाल ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने कल रात 'मर्दानी 3' देखी, और रानी मैम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड की रानी क्यों हैं।’
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ेंः स्मृति के WPL जीतने पर मां ने रीशेयर की ऐसी पोस्ट, बिना कुछ कहे पलाश को किया ट्रोल, यूजर्स बोले- मम्मी रॉक्ड
‘मर्दानी 3’ में शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस लौटीं रानी
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस लौटी हैं। शिवानी शिवाजी रॉय एक निडर पुलिस अधिकारी हैं। फिल्म में रानी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी रानी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 युवतियों की जांच करती है।