सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'टॉक्सिक' से लेकर 'जन नायकन' के अलावा कई फिल्मों की बदली रिलीज डेट, जानिए क्या रही वजह? अब कब होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 21 Apr 2026 10:13 PM IST
सार

Release Dates Change Of Movies: इस साल कई दमदार फिल्में रिलीज हईं तो कुछ होने वाली हैं, लेकिन कई बार कुछ फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया, जिससे फैंस को थोड़ी निराशा जरूर हुई। जानिए कब सिनेमाघरों में ये सभी फिल्में रिलीज होंगी? और इनकी रिलीज में बदलाव का क्या कारण रहा है।

विज्ञापन
Release dates of several films changed from Toxic to Peddi jan nayagan The Paradise Maatrubhumi Bhoot Bangla
फिल्मों की बदली रिलीज डेट - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। लेकिन पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदलने की वजह 'धुरंधर 2' की सफलता बताया गया, जो अभी भी महीने भर से ऊपर बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 'भूत बंगला' के अलावा भी कई फिल्में हैं, जिनकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। जानिए क्या रही वजह?


 
Trending Videos
Release dates of several films changed from Toxic to Peddi jan nayagan The Paradise Maatrubhumi Bhoot Bangla
'पेद्दी' (Peddi)  - फोटो : इंस्टाग्राम

'पेद्दी' (Peddi) 

  • मूल प्लान- 27 मार्च 2026 (राम चरण के बर्थडे पर)
  • बदली डेट- अप्रैल 30, फिर जून 2026 के आसपास
  • मुख्य भूमिका -  राम चरण और जान्हवी कपूर
  • निर्देशक- बुची बाबू सना

वजह- दरअसल, फिल्म 'पेद्दी' के प्रोडक्शन काम का अभी अधूरा है और पोस्ट-प्रोडक्शन में भी ज्यादा समय लग रहा है। साथ ही एडिट रिव्यू के बाद क्वालिटी परफेक्शन के लिए डिले किया गया। IPL सीजन और बाकी क्लैश से बचने का भी फैक्टर हो सकता है। मेकर्स का कहना है कि वह इस फिल्म का बेस्ट वर्जन देना चाहते हैं, इसलिए फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Release dates of several films changed from Toxic to Peddi jan nayagan The Paradise Maatrubhumi Bhoot Bangla
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'टॉक्सिक' (Toxic)

  • मूल प्लान- 19 मार्च 2026
  • बदली डेट- 4 जून 2026 
  • मुख्य भूमिका - यश
  • निर्देशक- गीतू मोहनदास

वजह- यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट को मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण बदला गया। फिल्म ग्लोबल रिलीज के लिए बनी है, लेकिन वहां के सिनेमाघरों पर असर पड़ रहा था। डिस्ट्रीब्यूटर्स की सलाह पर डिले किया गया। कुछ रिपोर्ट्स में पोस्ट-प्रोडक्शन (VFX/ऑडियो) की समस्या भी बताई गई। तो कहीं इसे 'धुरंधर 2' से बड़ा क्लैश भी बच गया।

Release dates of several films changed from Toxic to Peddi jan nayagan The Paradise Maatrubhumi Bhoot Bangla
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया

'जन नायकन' (Jana Nayagan)

  • मूल प्लान- जनवरी 2026 (पोंगल के आसपास)
  • बदली डेट- कोई रिलीज डेट नहीं आई है अभी (कुछ रिपोर्ट्स में जून 2026 तक)
  • मुख्य भूमिका - थलापति विजय और पूजा हेगड़े
  • निर्देशक- एच. विनोद 

वजह- थलापति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज में देरी की एक वजह सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट में देरी भी एक वजह बताया गई है। फिल्म में कई कट्स मांगे गए, कोर्ट में केस चला, फिर वापस लिया गया। इसके अलावा पॉलिटिकल कंटेंट और इलेक्शन कोड ऑफ कंडक्ट का मुद्दा भी था। बाद में फिल्म लीक होने की समस्या भी आई, जिससे थिएट्रिकल और ओटीटी बिजनेस को नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
Release dates of several films changed from Toxic to Peddi jan nayagan The Paradise Maatrubhumi Bhoot Bangla
द पैराडाइज - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani

'द पैराडाइज' (The Paradise)

  • मूल प्लान- 26 मार्च 2026
  • बदली डेट- 21 अगस्त 2026
  • मुख्य भूमिका - नानी
  • निर्देशक-  श्रीकांत ओडेला

वजह- नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज में देरी अधूरी शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए ज्यादा समय चाहिए हैं। मेकर्स ने कहा, 'हमें कोई जल्दबाजी नहीं करनी है, हम इसे समय पर रिलीज करेंगे।' 'द पैराडाइज' एक बड़े बजट की फिल्म है। 'द पैराडाइज' की क्वालिटी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed