{"_id":"5fd35a49ca9684629073b3bb","slug":"remo-dsouza-suffers-heart-attack-admitted-in-kokilaben-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Remo D’souza
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो इस वक्त कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। फिलहाल कोरियोग्राफर को लेकर इतनी ही जानकारी मिल पाई है। रेमो डिसूजा काफी शानदार कोरियोग्राफर हैं और उन्होने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
बता दें बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।
4 of 5
रेमो डिसूजा
रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म 'ABCD 2' थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रेमो डिसूजा
फिलहाल उनके फैंस लगातार उनको दुआएं कर रहे हैं और जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले रेमो यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले को लेकर चर्चा में थे। रेमो के खिलाफ इसी साल के जनवरी महीने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उनपर 10 करोड़ की हेराफेरी का आरोप था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X