परेश रावल ने फिर छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’! इस शर्त से सहमत नहीं थे एक्टर; जानें क्या है पूरा मामला?
Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक फिल्म की कास्टिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन ज्यादातर गलत वजहों से। अब, महीनों पहले यह खबर आई थी कि फिल्म के लीड एक्टर्स के बीच सभी मतभेद खत्म हो गए हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक नई परेशानी सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक, परेश रावल ने एक बार फिर इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है।
क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने फिल्म की साइनिंग अमाउंट 15 प्रतिशत ब्याज और अतिरिक्त मुआवजे के साथ वापस कर दी है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया कि, ‘परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी। टर्म शीट में यह लिखा गया था कि उन्हें बाकी के पैसे- 14.89 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद दी जाएगी। इस शर्त को लेकर परेश रावल की मंजूरी नहीं थी।’
सूत्र ने आगे बताया, ‘फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली है। ऐसे में ‘हेरा फेरी 3’ 2026 के आखिर या फिर 2027 से पहले रिलीज होने की संभावना काफी कम है। यानी परेश रावल को अपनी बाकी फीस पाने के लिए करीब दो साल तक इंतजार करना पड़ता।’
ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने शेखर सुमन के बेटे को किया याद, निधन पर कही इमोशनल बात; बोले- ‘आपने कितना दर्द सहा होगा…’
हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक ना तो फिल्म के मेकर्स और ना ही परेश रावल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ‘हेरा फेरी 3’ का अनाउंसमेंट टीजर ‘भूत बंगला’ के सेट पर शूट किया गया था।