Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Rhea Chakraborty lawyer satish maneshinde reaction on chargesheet filed by ncb in drugs case after sushant singh rajput death
{"_id":"60438dfb8ebc3e8ca31abe1a","slug":"rhea-chakraborty-lawyer-satish-maneshinde-reaction-on-chargesheet-filed-by-ncb-in-drugs-case-after-sushant-singh-rajput-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स केस: चार्जशीट पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, कहा- अभिनेत्री को फंसाने की साजिश में है NCB","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स केस: चार्जशीट पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, कहा- अभिनेत्री को फंसाने की साजिश में है NCB
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rhea Chakraborty, Satish Maneshinde
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। 12 हजार पन्नों की चार्जशीट में 33 आरोपियों के नाम लिखे गए हैं, जिसमें रिया चक्रवर्ती का भी नाम शामिल है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इस मामले में रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने स्टेटमेंट जारी किया है। मानशिंदे के मुताबिक, NCB की पूरी कोशिश रिया चक्रवर्ती को फंसाने की है। ऊपर से नीचे तक पूरी NCB बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल को उजागर करने में लगी हुई है। मानशिंदे ने आगे कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों से पूछताछ की गई उनके खिलाफ शायद ही कोई सबूत मिला है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि आखिर ऐसा क्यों? या तो आरोप गलत थे या फिर भगवान ही सच जानता है। यह चार्जशीट एक फुस्सी बम है, जो बेवजह के सबूतों और सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद भी NDPS एक्ट के सेक्शन 67 के तहत लिए गए बयानों की नींव पर खड़ी है। मानशिंदे ने कहा कि अंत में जीत हमारी होगी।
बता दें कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे एक आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, इसके बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सुशांत के परिवार का दावा है कि रिया चक्रवर्ती के कारण सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। इसके बाद से लगातार रिया जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चेहरा फिल्म का फर्स्ट पोस्टर
- फोटो : Twitter- Amitabh Bachchan
रिया को लगातार झटका लग रहा है। इससे पहले रिया को फिल्म चेहरे से भी हटा दिया गया। फिल्म चेहरे के पोस्टर से रिया नदारद दिखीं। फिल्म में अभिताभ बच्चन और इमरान हाशमी हैं। बता दें कि इस फिल्म में रिया काम कर रही थी। उन्होंने कई शूटिंग भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।