{"_id":"60438019231b1047645ad13f","slug":"when-salman-khan-said-he-is-happy-that-aishwarya-rai-bachchan-got-married-to-abhishek-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की खबर पर सलमान खान ने दी थी ये प्रतिक्रिया, कहा था- अच्छा हुआ वो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की खबर पर सलमान खान ने दी थी ये प्रतिक्रिया, कहा था- अच्छा हुआ वो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में पर्दे पर तो बहुत सी प्रेम कहानियां दिखाई जाती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे भी कुछ प्रेम कहानियां ऐसी रहीं जिनके खूब चर्चे हुए थे। ऐसी ही एक प्रेम कहानी थी बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की। सलमान के साथ ऐश्वर्या की नजदीकियों से हर कोई वाकिफ था, लेकिन एक वक्त के बाद उनका रिश्ता टूट गया था। इसके बाद ऐश ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। उनकी शादी पर सलमान खान की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।
2 of 6
सलमान खान ऐश्वर्या राय
सलमान और ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। पर्दे पर तो उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आती ही थी। साथ ही पर्दे के पीछे दोनों की मुलाकातें भी फैंस को काफी दिलचस्प लगती थी। सलमान और ऐश एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि माना जाता था कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि ये शादी तो नहीं हो पाई वहीं कई विवादों के चलते दोनों का ब्रेक अप हो गया और उनके रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए।
3 of 6
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ऐश्वर्या और सलमान के ब्रेकअप की वजह सलमान का डॉमिनेंटिग रवैया बताया गया था। ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ हाथा-पाई की थी। वहीं सलमान की तरफ से इसे बकवास खबर बताया गया था। सलमान से दूर होने के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबरॉय आ गए थे। दोनों का रिश्ता अच्छा चल ही रहा था कि विवेक ने सलमान को लेकर कुछ बातें कह दीं और विवाद फिर से बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram
खुद को इन विवादों से दूर रखने के लिए ऐश्वर्या विवेक से भी दूर चली गईं। इसके बाद उनकी जिंदगी में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में कई फिल्में की और फिर धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। अपनी जिंदगी में ठहराव का इंतजार कर रहीं ऐश को जब अभिषेक ने प्रपोज किया तो उन्होंने झट से शादी के लिए हां कर दी।इसके बाद साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के बाद लोग ये जानना चाहते थे कि सलमान इसे लेकर क्या महसूस कर रहे हैं। इस सवाल पर सलमान ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया था। सलमान ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक बच्चन एक अच्छे व्यक्ति हैं और अच्छे परिवार से आते हैं। इतना ही नहीं कई मौकों पर सलमान को अभिषेक के लिए सम्मान और प्यार जताते देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।