{"_id":"613ec8398ebc3eae394dd50d","slug":"rhea-chakraborty-shares-monochrome-picture-in-bralette","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photo: बोल्ड अंदाज में रिया चक्रवर्ती की सोशल मीडिया पर एंट्री, ब्रालेट में शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, लोग हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photo: बोल्ड अंदाज में रिया चक्रवर्ती की सोशल मीडिया पर एंट्री, ब्रालेट में शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, लोग हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:55 AM IST
सार
सुशांत सिंह की मौत के बात से ही रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम ही नजर आ रही थीं। लेकिन हाल में ही रिया ने अपनी एक फोटो को शेयर किया है।
इस फोटो में रिया ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग टॉप में नजर आ रही हैं।
साथ ही रिया ने कैप्शन में हैशटैग नारीशक्ति लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब एक चर्चित नाम है। अपने काम से ज्यादा विवादों के चलते उनका नाम सुर्खियों में रहता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनको लेकर क्या नहीं कहा और दिखाया गया, ये किसी से छिपा नहीं है। सुशांत सिंह की मौत के बात से ही रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम ही नजर आ रही थीं। लेकिन हाल में ही रिया ने अपनी एक फोटो को शेयर किया है। इसमें वह ब्रालेट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को जहां कई लोग पसंद कर रहे हैं तो ट्रोल्स कमेंट्स से उन्हें निशाना बना रहे हैं।
रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रोम फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में रिया ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग टॉप में नजर आ रही हैं। साथ ही रिया ने कैप्शन में हैशटैग नारीशक्ति लिखा है। इस तस्वीर पर उनकी दोस्त शिवानी दांडेकर, अनुष्का रंजन और अनुष्का दांडेकर ने भी कमेंट किया है।
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की मौत से पहले रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं, लेकिन उनकी मौत के बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं। अब साल भर बाद वह फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव होती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
हाल में ही उन्हें फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर, इमरान हाशमी, सिद्धांत कपूर, धृतिमान चटर्जी और रघुवीर यादव महत्वपूर्ण भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन विवादों के लंबे दौर के बाद उन्हें किसी पर्दे पर अदाकारी करते हुए लोगों ने देखा है।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा।
इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।