{"_id":"5bab74c6867a557ffc6bfa85","slug":"riddhi-sen-talk-about-his-experience-of-the-sets-of-helicopter-eela","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हेलीकॉप्टर ईला' की शूटिंग के दौरान रिद्धि सेन ने खाया था काजोल के हाथ से थप्पड़, अब किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हेलीकॉप्टर ईला' की शूटिंग के दौरान रिद्धि सेन ने खाया था काजोल के हाथ से थप्पड़, अब किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर ईला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस काजोल लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में काजोल के साथ रिद्धि सेन भी मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस बीच फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है।
विज्ञापन
'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान एक्टर रिद्धि सेन ने इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिद्धि सेन मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जब हम फिल्म में थप्पड़ वाले सीन को फिल्मा रहे थे तब काजोल मैम ने मुझे असलियत में थप्पड़ मारा था। तब कहीं जाकर वो सीन असली लगा। मैंने ऐसा इसलिए कहा ताकि सेट पर मेरा डर खत्म हो सके।'
विज्ञापन
रिद्धि सेन ने आगे बताया कि 'मैंने काजोल मैम से खुद को थप्पड़ मारने के लिए कहा था। ताकि सीन में वो असलियत आ सके जो हम चाहते थे। बता दें इस फिल्म में रिद्धि सेन काजोल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म एक गुजराती प्ले पर आधारित फिल्म है।'
विज्ञापन
ट्रेलर में मां-बेटे के रिश्ते को बहुत ही अनोखे अंदाज में दिखाया गया है, जहां कभी दोनों के बीच प्यार होता है तो कभी दोनों झगड़ने लगते हैं। साथ ही सिंगल मदर होने के चलते काजोल के संघर्षों को भी दिखाया गया है।
बात करें 'हेलीकॉप्टर ईला’ में काजोल के किरदार की तो बताया जा रहा है कि इसमें वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।