फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar to direction with Ranveer Singh and Alia Bhatt film

करण जौहर का तोहफा: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

Tue, 06 Jul 2021 12:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 12:35 PM IST
सार

फिल्म निर्माता करण जौहर पांच साल बाद अपनी नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)' के साथ निर्देशन की पूरी तैयारी कर ली हैं।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar to direction with Ranveer Singh and Alia Bhatt film
करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का किया एलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता करण जौहर पांच साल बाद अपनी नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)' के साथ निर्देशन की पूरी तैयारी कर ली हैं। मंगलवार को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म का आधिकारिक तौर पर एलान किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल निभाएंगे। 

विज्ञापन


करण जौहर ने एक वीडियो जारी कर फिल्म के मुख्य स्टार कास्ट और टाइटल का एलान किया है। करण ने लिखा, 'कैमरे के सामने अपने पसंदीदा लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। फिल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही करण ने यह भी बताया कि यह लव एक स्टोरी है, लेकिन पारम्परिक प्रेम कहानी नहीं है। रॉकी और रानी आपकी प्रचलित प्रेम कहानियों को पुनर्परिभाषित कर नए सफर ले जाएंगे। बाक़ी के परिवार से आज 2 बजे मिलिए। खबर है कि इस फिल्म में लंबे समय बाद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।   उनके अलावा जया बच्चन और शबाना आजमी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।   


बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2022 में रिलीज होगी। इससे पहले करण के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल है' थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करण ने रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बनाकर सेंसेशन मचा दी थी। इस बीच करण ने लस्ट स्टोरीज और घोस्ट स्टोरीज की एक-एक कहानी को डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed