सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty Residence Shooting News Lawrence Bishnoi gang member claimed Responsibility

‘अगली बार गोली छाती पर...' किसने ली रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की जिम्मेदारी? कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 01 Feb 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty Residence Shooting News Update: ‘सिंघम’ सीरीज फेम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा है। मामले की जांच मुंबई क्राइम कर रही है। इसी बीच हमले की जिम्मेदारी लेना वाला एक पोस्ट वायरल हुआ। जिम्मेदारी लेना वाला व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। जानिए, पोस्ट में क्या लिखा है? 

Rohit Shetty Residence Shooting News Lawrence Bishnoi gang member claimed Responsibility
रोहित शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शनिवार देर रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जूहू स्थिति घर के बाहर फायरिंग हुई। इस मामले की जांच में काफी तेजी है। कुछ आरोपियों को इस मामले में पकड़ा भी गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर लिंक को भी खंगाला जा रहा है। इसी बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। यह जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने ली है। यह व्यक्ति दावा कर रहा है कि उसने ही रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की है। 

Trending Videos


ये खबर भी पढ़ें: पुणे में पकड़े गए आरोपी, कुख्यात गैंग से जुड़े तार; रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले की जांच तेज 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की जिम्मेदारी लेते हुए रोहित शेट्टी को दी चेतावनी 
सोशल मीडिया पर शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति ने रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की जिम्मेदारी ली है। वह अपनी पोस्ट में लिखता है, ‘भाईयों, आज मुंबई में (शेट्टी टॉवर) डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई लेता है।’ 

आगे वह अपनी पोस्ट में धमकी देते हुए लिखता है, ‘हमने इसको बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दे लेकिन इसको समझ नहीं आया। यह छोटा सा ट्रेलर है। इसको अगर आगे हमारी बात समझ नहीं आई तो घर के बाहर नहीं, इसके बेडरूम के अंदर गोली चलेगी, इसकी छाती पर। आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है।’ 

पोस्ट में बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम भुगतने की बात कही
आगे अपनी पोस्ट में शुभम लोनकर लिखता है, ‘टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा, तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन जिन लोगों को फोन किया है, टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। तुम्हें और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो। जल्दी ही मुलाकात होगी, तुमसे।’

ये खबर भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, सलमान समेत कई सेलेब्स के साथ हुई ऐसी ही घटना 

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कुछ नहीं कहा 
इस सोशल मीडिया पोस्ट पर और बिश्नोई मामले पर पुलिस ने अब तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन शुरुआती जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना था कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर लिंक को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed