फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rohit shetty talks about rift with Shah Rukh Khan after Dilwale reveals why they are not making films together

Rohit-Shah Rukh: 'दिलवाले' के बाद आई रोहित-शाहरुख के रिश्ते में दरार? इस वजह से साथ नहीं बना रहे फिल्में

Tue, 22 Apr 2025 09:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 22 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

Rohit Shetty-Shah Rukh Khan: रोहित शेट्टी ने दावा किया कि शाहरुख खान, काजोल, कृति सनोन और वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' विदेशों में बड़ी सफल रही है। साथ ही उन्होंने शाहरुख के साथ अपने मतभेद के बारे में भी बात की। 

विज्ञापन
rohit shetty talks about rift with Shah Rukh Khan after Dilwale reveals why they are not making films together
शाहरुख खान और रोहित शेट्टी - फोटो : एक्स

विस्तार

शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी चेन्नई एक्सप्रेस में हिट रही, लेकिन 'दिलवाले' उस जादू को फिर से हासिल करने में विफल रही। तब से दोनों के बीच दरार की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अब, हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में रोहित शेट्टी ने आखिरकार शाहरुख खान के साथ मतभेद की अटकलों को शांत करते हुए इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

 

रोहित शेट्टी शाहरुख खान
हाल ही में कोमल नाहटा के साथ उनके गेम चेंजर्स पॉडकास्ट पर एक साक्षात्कार में रोहित शेट्टी ने 'दिलवाले' की बॉक्स ऑफिस पर असफलता के बाद शाहरुख खान के साथ मतभेद की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है।' रोहित ने कहा, 'एक सम्मान है हमारे बीच में और दिलवाले के बाद ये हुआ कि तुरंत फिर हमने हमारे खुद की प्रोडक्शन हाउस खोली। हमने फैसला किया कि हम खुद की फिल्म बनाएंगे। अगर नुकसान भी हो तो हमारा हो, जबकि नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में सफल हुई 'दिलवाले'
फिल्म निर्माता ने यह भी बताया कि 'दिलवाले' ने विदेशों में भी बड़ी सफलता हासिल की। बता दें कि दिलवाले का निर्माण शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया था। दिलवाले 19 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी और इसका मुकाबला संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से था जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया था।
Kumkum Birth Anniversary: गुरुदत्त की खोज थी ये अभिनेत्री, बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी में भी दिखाया अभिनय का जादू

विज्ञापन

इंडस्ट्री में रोहित शेट्टी की दोस्ती
इसी बातचीत में रोहित ने इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की और अजय देवगन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ अपने करीबी रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने अजय को प्यार से अपना बड़ा भाई बताया। दीपिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने सिंघम का आखिरी शेड्यूल फिर से शूट किया था, जब वह चार महीने की गर्भवती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed