फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को धमकी देने वाला गैंगस्टर जेल में जीता है रॉयल लाइफ, इस खेल में नेशनल चैंपियन

Fri, 06 Apr 2018 10:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
royal life of Gangster Lawrence Bishnoi who threatened salman khan in jail
lawrence bishnoi
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल में भी रॉयल लाइफ जीता है। जेल में उसे मिल रही सुख-सुविधाओं का खुलासा उसके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से होता है। अच्छे कपड़े और बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला लॉरेंस जेल में रहकर भी अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है। 

 
royal life of Gangster Lawrence Bishnoi who threatened salman khan in jail
lawrence bishnoi
एक मामले में लॉरेंस को पंजाब के फरीदकोट से जब अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया था। वहां वो काफी ठाट बांट से रहता था। यहां हाई सिक्योरिटी जेल से कई बार कैदियों के पास मोबाइल बरामद किए गए। जिसमें बिश्नोई का नाम कई बार सामने आया। यहां तक कि उसके पास से इंटरनेशनल सिम भी बरामद होने की बात सामने आई है। 
 
royal life of Gangster Lawrence Bishnoi who threatened salman khan in jail
lawrence bishnoi
जुर्म की दुनिया में आने से पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई 1500 मीटर में राष्ट्रीय लेवल का चैंपियन एथलीट रह चुका है। अपनेकाले कारनामों से बदनाम हो चुका लॉरेंस एथलेटिक्स की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
royal life of Gangster Lawrence Bishnoi who threatened salman khan in jail
lawrence bishnoi
लॉरेंस अभी महज 26 साल का है मगर उसपर हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि पंजाब की पुलिस तो इस गैंगस्टर से इतना परेशान हो चुकी थी कि अजमेर जेल ले जाए जाने के बाद उन्होनें यह तक कह दिया कि वो वापस कभी पंजाब लौट ही ना पाए। 
 
विज्ञापन
royal life of Gangster Lawrence Bishnoi who threatened salman khan in jail
lawrence bishnoi
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल से काफी प्रभावित है। उसने भी आनंदपाल की तरह ही सलाखों के पीछे रहते हुए बॉडी बनाई जिसकी कई तस्वीरें उसने फेसबुक पर भी डाल रखी हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed