फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   runway 34 actor ajay devgn gift his fans new song mitra re sung by arijit singh and jasleen royal

Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन ने बर्थडे पर दिया फैंस को खास गिफ्ट, रिलीज हुआ 'रनवे 34' का नया गाना 'मितरा रे'

Sun, 03 Apr 2022 12:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Apr 2022 12:25 AM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन भी अजय ने ही किया है। आज अजय अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है।

विज्ञापन
runway 34 actor ajay devgn gift his fans new song mitra re sung by arijit singh and jasleen royal
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन भी अजय ने ही किया है। हाल ही में अजय ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। दरअसल, उन्होंने बर्थडे के दिन अपने प्रशंसकों के लिए अपनी फिल्म का नया गाना मितरा रे रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और जसलीन रॉयल ने गाया है। इस बात की जानकारी अजय ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

विज्ञापन

अजय की फिल्म का यह गाना बेहद खूबसूरत है जो आपके दिल को छू जाएगा। गाने में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह एक पायलट के तौर पर नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों को खराब मौसम की वजह से फ्लाइट में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

runway 34 actor ajay devgn gift his fans new song mitra re sung by arijit singh and jasleen royal
फिल्म- रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

गाने को जसलीन रॉयल ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह के साथ गाया है। इस गाने को आदित्य शर्मा ने लिखा है। गाने को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'तेरा भी तो खुदा है मित्ररे सॉन्ग आउट नाउ।' बता दें कि इस गाने को अब तक 47 लाख बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

काजोल ने किया अलग अंदाज में बर्थडे विश

काजोल ने एक मजेदार पोस्ट साझा करते हुए अपने पति अजय देवगन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। अजय के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं:- गुड़ी पड़वा नीत बोल गढ़वा! अजय:- हैप्पी बर्थडे तो बोल दे। काजोल के फनी पोस्ट पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस भी इस पोस्ट पर कमेंट कर अपने अंदाज में अजय देवगन को बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि अजय देवगन की रनवे 34 सिनेमाघरों में 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed