फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ सबा ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा- यादें होती नहीं आपको कैद करना होता है

Sat, 03 Apr 2021 09:29 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 03 Apr 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
saba ali khan shared unseen throwback photos with kareena kapoor and saif ali khan on instagram
करीना कपूर खान, सबा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

नवाब व टाइगर की उपाधि से मशहूर मंसूर अली खान पटौदी और उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर के दो बच्चों सैफ अली खान और सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी सबा अली खान ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है। लेकिन कुछ समय से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय देखा जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। सबा आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिस कारण वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है।

saba ali khan shared unseen throwback photos with kareena kapoor and saif ali khan on instagram
सबा अली खान, करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सबा अली खान पटौदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दो पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें भाई सैफ अली खान और अब भाभी बन चुकीं करीना कपूर भी नजर आ रही हैं। सबा पटौदी खानदान की फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के साथ झलक साझा करती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अलग ही दुनिया दिखाई देती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

saba ali khan shared unseen throwback photos with kareena kapoor and saif ali khan on instagram
पटौदी परिवार - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सबा ने इस बार अनदेखी फोटो शेयर की हैं। यह पोलो सेशन की तस्वीरें हैं जो उन्होंने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर के साथ अटेंड किया था। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तब की है जब सैफ करीना को डेट कर रहे थे या फिर उनकी शादी के तुरंत बाद की। इसे शेयर करते हुए सबा ने एक नोट भी लिखा है। सबा ने लिखा ‘पोलो सीजन। यादें होती नहीं हैं। आपको इन्हें कैप्चर करना होता है। इसलिए मेरे पास साझा करने के लिए इतनी अद्भुत तस्वीरें हैं। वे शानदार समय था। लापरवाह, सरल और सीधी।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
saba ali khan shared unseen throwback photos with kareena kapoor and saif ali khan on instagram
पटौदी परिवार - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर और पटौदी खानदान की बेटी सबा अली खान पटौदी एल्बम की अनमोल तस्वीरें शेयर करना पसंद करती हैं। साथ ही फैंस भी इन्हें उतना ही प्यार देते हैं। अगर आप सबा के इंस्टाग्राम को स्क्रॉल करें तो पता चल जाएगा कि उन्होंने कितने यादगार पलों को संजोकर रखा है। फिर चाहे वो सैफ का निकाह हो या सोहा की शादी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

विज्ञापन
saba ali khan shared unseen throwback photos with kareena kapoor and saif ali khan on instagram
पटौदी परिवार - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सबा की शेयर की गईं फोटोज को देखकर आपको बेशक ’ये जवानी है दीवानी’ का वो डायलॉग याद आ जाएगा, जिसमें कहा गया था कि ‘यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं, एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे’। सबा अपने परिवार की यादें और गुजरे पलों की तस्वीर इकट्ठा कर उन्हें शेयर करती हैं और खूब प्यार देती हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार अपनी भाभी जान करीना कपूर खान पर भी प्यार लुटाते देखा गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed