फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nazia Hassan Birthday: 15 साल की उम्र में इस पाकिस्तानी सिंगर ने जीता था पहला फिल्मफेयर, एक गाने ने भारत में मचा दी थी धूम

Sat, 03 Apr 2021 08:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Apr 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Pakistani Singer Nazia Hassan A 15 Year Old Pakistani Girl Became The Superstar Of India After The Song Aap Jaisa Koi
पाकिस्तानी सिंगर नाज़िया हसन

'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो...' ये गाना सभी के जेहन में आज भी है। साल 1980 में निर्देशक फिरोज खान की फिल्म 'कुर्बानी' का जब ये गाना हिट हुआ था, तो पूरे भारत में इसकी चर्चा होने लगी थी। लोग हैरान थे कि ये पाकिस्तान की पॉपस्टार नाजिया हसन ने गाया है। सिर्फ नाजिया की आवाज पर ही नहीं लोग उनकी उम्र सुनकर भी दंग रह गए थे। नाजिया की उम्र उस वक्त महज 15 साल की थी। जब उन्होंने ये हिट गाना दिया। आज 3 अप्रैल को नाजिया के जन्मदिन के खास मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: Pakistani Singer Nazia Hassan A 15 Year Old Pakistani Girl Became The Superstar Of India After The Song Aap Jaisa Koi
पाकिस्तानी सिंगर नाज़िया हसन

नाजिया पॉप सिंगर थीं। नाजिया को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले फिरोज खान थे। फिरोज खान ने नाजिया को पहली बार लंदन में एक पार्टी के दौरान सुना। उन्हें नाजिया की आवाज इनती पसंद आई कि उन्होंने नाजिया को अपनी फिल्म 'कुरबानी' में गाने का मौका दे दिया। इस समय नाजिया महज 15 साल की थीं। 

Birthday Special: Pakistani Singer Nazia Hassan A 15 Year Old Pakistani Girl Became The Superstar Of India After The Song Aap Jaisa Koi
पाकिस्तानी सिंगर नाज़िया हसन - फोटो : Social Media

फिल्म 'कुर्बानी' में फिरोज खान, विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, अमरीश पुरी और शक्ति कपूर जैसे स्टार थे। लेकिन इस फिल्म की कामयाबी का एक बड़ा श्रेय पाकिस्तानी सिंगर नाजिया ले गईं। असल में ये गाना सालों तक डिस्को और वहां से निकलकर लोगों की आम पार्टियों का सबसे चुनिंदा गाना बन गया। इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इतना ही नहीं नाजिया को इसके बाद कई फिल्में भी ऑफर हुईं। लेकिन उन्होंने सभी के लिए ना कर दिया। उन्हें फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Pakistani Singer Nazia Hassan A 15 Year Old Pakistani Girl Became The Superstar Of India After The Song Aap Jaisa Koi
पाकिस्तानी सिंगर नाज़िया हसन

नाजिया ने अपने करियर की शुरुआत महज 10 साल की उम्र से कर दी थी। उनका पहला एलबम 'डिस्को दीवाने' था जो सुपरहिट हुआ था। नाजिया ने अपने छोटे से सिंगिग करियर में बूम-बूम, यंग तरंग, हॉटलाइन, कैमरा कैमरा नामक कई गाने गाए थे। इसके अलावा नाजिया खुद गीत लिखती भी थीं।

विज्ञापन
Birthday Special: Pakistani Singer Nazia Hassan A 15 Year Old Pakistani Girl Became The Superstar Of India After The Song Aap Jaisa Koi
पति इश्तियाक बेग के साथ नाजिया हसन

नाजिया का फिल्मी सफर बेहतरीन रहा और उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में ही काफी बड़ा नाम कमा लिया था। लेकिन नाजिया की निजी जिंदगी कुछ खास नहीं रही। नाजिया ने साल 1995 में इश्तियाक बेग से शादी रचाई थी। इश्तियाक एक कारोबारी थे। शादी के दो साल बाद नाजिया ने एक बेटे को जन्म दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed