बॉलीवुड के दरवाजे हर किसी के लिए खुले रहते हैं इसलिए कई बार विदेशी कलाकार यहां पर काम करने आते हैं। पहले बॉलीवुड में सबसे ज्यादा विदेशी कलाकार पाकिस्तान से होते थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा में काम कर इस देश में भी अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ वहां के सितारे ही यहां काम करने आते थे बल्कि पाकिस्तान की बहुत से फिल्मों और टीवी शो में भारतीय कलाकार भी काम कर चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने पाकिस्तान में भी किया अपने कला का प्रदर्शन।
पाकिस्तानी फिल्म और टीवी शो में काम कर चुके हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी पाकिस्तानी मनोरंजन जगत में काफी अच्छा काम किया। नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' में अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी सितारे फवाद खान, शान और इमान अली नजर आए थे।
किरण खेर
बॉलीवुड में बबली मां का किरदार निभाने वाली किरण खेर भी पाकिस्तान की सरजमीं पर काम कर चुकी हैं। अनुपम खेर की पत्नी और बीजेपी सांसद किरण खेर ने पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' में काम किया था। ये फिल्म साल 2003 में भारत और पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए किरण खेर को स्विट्जरलैंड में Locarno Film Festival में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था।
श्वेता तिवारी
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी भी पाकिस्तानी फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म 'सल्तनत' में काम किया था। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन श्वेता के काम को पसंद किया गया था। सिर्फ श्वेता ही नहीं बॉलीवुड स्टार आकाशदीप सहगल भी इस फिल्म का हिस्सा थे।
अमृता अरोड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने भी सरहद पार एक फिल्म में काम किया था।उन्होंने फिल्म 'गॉडफादर' के रीमेक में काम किया था। इस फिल्म में अमृता के अलावा हर्षिता भट्ट, प्रीति झंगानिया और किम शर्मा भी नजर आईं थीं। इनके अलावा फिल्म अभिनेता अरबाज खान भी गॉडफादर की रीमेक का हिस्सा बन चुके हैं।