कोरोना की दूसरी लहर के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब टीवी इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्री रुपाली गांगुली का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।
पांच खबरेंः अनुपमा फेम रुपाली गांगुली कोरोना पॉजिटिव और हिंदी मीडियम फेम सबा कमर ने तोड़ी सगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वैभव रेखी से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। अब दीया की इस घोषणा के बाद जहां उनके दोस्त और फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
शादी के डेढ़ महीने बाद दीया मिर्जा ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा तो हुईं ट्रोल, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने मंगेतर अजीम खान से सगाई तोड़ने का फैसला किया है। सबा ने कुछ ही दिनों पहले घोषणा की थी कि वह अजीम खान नाम के शख्स से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह शादी नहीं कर रही हैं और सगाई तोड़ दी है। वहीं सबा ने एक और चौंका देने वाला खुलासा किया है जिसने चारों ओर सनसनी मचा दी है।
'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर ने तोड़ी सगाई, ब्वॉयफ्रेंड पर लगे शोषण के आरोप बने वजह?
बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 12वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। अगर लेटेस्ट वीक की टीआरपी रैंकिंग देखें तो स्टार प्लस के कार्यक्रम अनुपमां ने बाजी मारी है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली। इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से नंबर 1 पर ही बना हुआ है। सीरियल में आ रहे ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को भा रहे हैं। तो वहीं धारावाहिक में 'अनुपमा' के किरदार में रूपाली गांगुली की खूब तारीफ हो रही है।
TRP Week 12: अनुपमा ने नंबर एक पर फिर से बनाई जगह, इस हफ्ते इन पांच शो का रहा बोलबाला
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। वहीं बॉलीवुड और टीवी सितारे भी एकाएक वैक्सीन लगवा रहे हैं और अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। दोनों ही सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है।
मलाइका अरोड़ा और जेठालाल ने लगवाया कोविड-19 का टीका, अनुभव साझा कर बोले 'आप सब भी जल्द लगवा लें'