सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Sacred Games' Fame Actress Rajshree Deshpande Diagnosed With Breast Cancer Shares Health Update On Instagram

‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर शेयर किया हेल्थ अपडेट; फैंस ने भेजा प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 04 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajshri Deshpande: एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर किया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करवाई है। 

'Sacred Games' Fame Actress Rajshree Deshpande Diagnosed With Breast Cancer Shares Health Update On Instagram
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

राजश्री देशपांडे ने ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज, ‘मंटो’ और ‘ब्लैक वारंट’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। हाल ही में उन्होंन खुलकर अपनी हेल्थ जर्नी शेयर की है। 

Trending Videos

इंस्टाग्राम पर शेयर किया हेल्थ अपडेट

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो और पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें हाल ही में ग्रेड-1 ब्रेस्ट कैंसर (शुरुआती स्टेज) का पता चला था और इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई। उन्होंने लिखा कि यह सब उन्होंने रूटीन चेक-अप में जल्दी पकड़ लिया, जिससे उन्हें लड़ने का अच्छा मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई टेस्ट और सर्जरी एक तरह के रोलर-कोस्टर की तरह थे, लेकिन परिवार और चाहने वालों के प्यार ने उन्हें मजबूत रखा। खासकर सर्जरी के बाद अपनी माता-पिता को देखकर उनका डर कम हो गया और वे अब बहुत अच्छी तरह रिकवर हो रही हैं। वे जल्द ही हॉस्पिटल से घर जाने की तैयारी में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajshri (@rajshri_deshpande)

इंडस्ट्री के लोगों ने भेजा सपोर्ट
इस अपडेट के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें प्यार और सपोर्ट दिया है। कई कलाकारों ने उन्हें हौसला दिया और जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं भेजीं। तिलोत्तमा शोम, छाया कदम और आदर्श गौरव समेत कई सितारों ने उनके लिए प्यार और ताकत भरे मैसेज लिखे।

राजश्री देशपांडे के बारे में
राजश्री देशपांडे ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म ‘तलाश’ से की थी। इसके बाद वे ‘किक’, ‘मॉम’, ‘मंटो’, ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं और अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई।

टीवी की दुनिया में भी राजश्री ने अपनी छाप छोड़ी। वे ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ‘24: इंडिया’ जैसे शोज में दिखाई दीं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से मिली। इस सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed