फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोज पाटिल आत्महत्या कोशिश: एक्टर साहिल खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया इसे 'पब्लिसिटी स्टंट'

Thu, 16 Sep 2021 08:57 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Sep 2021 08:57 PM IST
सार

एक्टर साहिल खान ने बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल के आत्महत्या की कोशिश के मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। 

विज्ञापन
Sahil Khan Shares His Side Of Story After Being Accused Of Harassment By Bodybuilder Manoj Patil Calls It Publicity Stunt
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर साहिल खान ने बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल के आत्महत्या की कोशिश के मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। साहिल खान ने अपने एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है और कहा कि उन्होंने केवल पीड़ित की मदद की है और इसके बावजूद पाटिल सिर्फ उनका नाम ले रहे हैं। जबकि फौजदार मामले का कोई जिक्र ही नहीं है। बता दें कि आज  सुबह मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद उन्हें फौरन मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज पाटिल ने मुंबई में अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने उन पर अपने पेशेवर जीवन में समस्याएं पैदा करने का आरोप लगाया था। अब इस पूरे मामले में साहिल ने अपनी बात रखी है।

 

Sahil Khan Shares His Side Of Story After Being Accused Of Harassment By Bodybuilder Manoj Patil Calls It Publicity Stunt
मनोज पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

साहिल खान ने अपना पक्ष रखते हुए बताई ये कहानी
साहिल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा, मैं सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए राज फौजदार नाम के एक लड़के से मिला था। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने एक वीडियो बनाया था कि मनोज पाटिल ने उससे 2 लाख रुपये लिए और उसे एक्सपायर्ड स्टेरॉयड बेचा। इसके बाद उसे दिल और त्वचा की समस्याएं पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि फौजदार के पास वित्तीय लेनदेन के सभी बिल और रसीदें हैं। फौजदार इस मामले में सोशल मीडिया का समर्थन चाहते थे और इसीलिए मैंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर कर दूसरों से उनका समर्थन करने की अपील की थी।

 

Sahil Khan Shares His Side Of Story After Being Accused Of Harassment By Bodybuilder Manoj Patil Calls It Publicity Stunt
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

साहिल ने कहा, मैंने कहा था कि स्टेरॉयड रैकेट बंद होना चाहिए। फौजदार का कहना था कि मनोज पाटिल उसका पैसा नहीं लौटा रहा है। फौजदार ने पैसे की व्यवस्था के लिए अपनी मोटरसाइकिल तक बेच दी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sahil Khan Shares His Side Of Story After Being Accused Of Harassment By Bodybuilder Manoj Patil Calls It Publicity Stunt
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी है कि पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में राज का नाम नहीं लिया और न ही इस पूरे प्रकरण का जिक्र किया। 

विज्ञापन
Sahil Khan Shares His Side Of Story After Being Accused Of Harassment By Bodybuilder Manoj Patil Calls It Publicity Stunt
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, मैंने सिर्फ उस लड़के का समर्थन किया है और स्टेरॉयड बेचने के खिलाफ खड़ा हुआ हूं। क्योंकि, यह हमारे देश में एक अपराध है। अगर वह लड़का एक्सपायर्ड स्टेरॉयड का सेवन करने के बाद मर गया होता तो क्या होता? उन्होंने कहा कि यह एक सांप्रदायिक कोण के साथ प्रचार स्टंट हो सकता है। इस मामले में मेरा कोई सीधा संबंध नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed