{"_id":"6795f5f147e36166750a9988","slug":"saif-ali-khan-case-twinkle-khanna-came-in-favor-of-kareena-kapoor-said-people-spread-such-stupid-rumours-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan Case: करीना कपूर के बचाव में आईं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- 'ऐसी बेवकूफी भरी अफवाहें...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan Case: करीना कपूर के बचाव में आईं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- 'ऐसी बेवकूफी भरी अफवाहें...
Sun, 26 Jan 2025 02:14 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:14 PM IST
सार
ट्विंकल खन्ना ने सैफ अली खान हमले के मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि लोगों को 'ऐसी बेवकूफी भरी अफवाहें' कहने में समय नहीं लगता।
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना- करीना कपूर-सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले पर अब बॉलीवुड सितारे भी खुलकर आए हैं। इस हमले पर अब ट्विंकल खन्ना ने भी बात की है। उन्होंने सैफ पर हुए हमले के बाद करीना कपूर खान पर हुई ट्रोलिंग को लेकर बात की है।
विज्ञापन
ट्विंकल ने कॉलम में लिखी ये बात
ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक कॉलम लिखा, अपने कॉलम में करीना कपूर का बचाव किया है। उन्होंने बताया कि ऐसी 'बेवकूफी भरी अफवाहें' हैं कि घटना के दौरान बेबो घर पर नहीं थीं या अपने पति की मदद करने के लिए 'बहुत ज्यादा नशे में' थीं। ट्विंकल खन्ना ने कहा कि लोगों को बस पत्नियों पर दोष डालने पर मजा आता है।

अनुष्का शर्मा के लिए भी की बात
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में भी ट्विंकल खन्ना ने बात की है। उन्होंने कहा, "जब विराट कोहली आउट होते हैं, तो अनुष्का को हूटिंग का सामना करना पड़ता है।"

पत्नियों के बारे में की बात
ट्विंकल खन्ना ने कहा कि ये पैटर्न सिर्फ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि पतियों के वजन बढ़ने या घटने के लिए पत्नियों को दोषी ठहराया जाता है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग अपने साथी के स्वभाव और यहां तक कि 'गंजेपन' के लिए भी पत्नी को दोषी ठहराते हैं।

सैफ पर उनके ही घर हुआ था हमला
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में चाकू से हमला किया गया। अभिनेता को कई जगह चाकू घोंपा गया। उनकी गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट आईं। लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चला। कई घंटे की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने एक नुकीली चीज भी उनकी रीढ़ की हड्डी से निकाली। 21 जनवरी को सैफ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 29 जनवरी तक पुलिस की कस्टडी में है।