फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान ने मनाया इब्राहिम का जन्मदिन, बड़े बेटे पर इस अंदाज में लुटाया प्यार

Sun, 07 Mar 2021 10:22 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 07 Mar 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
saif ali khan celebrated his elder son ibrahim ali khan birthday
सैफ अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : Social media

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान एक बिंदास पिता हैं। साथ ही वह हमेशा ये सुनिश्चित करते हैं कि वो अपने सभी बच्चे- सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान का ध्यान रख सकें। तभी तो करीना कपूर खान के एक और बच्चे का पिता बनने के बाद भी सैफ ने अपने सबसे बड़े बेटे इब्राहिम के लिए समय निकाला और उनके 20वें जन्मदिन पर उनके साथ रहे। सैफ ने बेटे इब्राहिम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

saif ali khan celebrated his elder son ibrahim ali khan birthday
सैफ अली खान - फोटो : Social media

इब्राहिम की जन्मदिन की पार्टी के बाद अब कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें सैफ अली खान हमेशा की तरह फंक्शन पर कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। सैफ अपने बेटे इब्राहिम के साथ एक सोफे पर बैठे हैं और पूरा कमरा लाल रोशनी से जगमगा रहा है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि यहां पार्टी का शानदार सेट लगाया गया था।

saif ali khan celebrated his elder son ibrahim ali khan birthday
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social media

वहीं, इब्राहिम का स्टाइल भी देखने लायक है। उन्होंने जींस, टी-शर्ट और डेनिम जैकेट पहन रखी है। वहीं, माना जा रहा है कि करीना कपूर पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं। वो किसी भी तस्वीर में नजर नहीं आईं। लेकिन शुक्रवार रात बेटे के लिए सैफ अली खान द्वारा रखी गई इस पार्टी में बी टाउन के तमाम स्टारकिड शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan celebrated his elder son ibrahim ali khan birthday
बी-टाउन स्टारकिड्स - फोटो : Social media

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, सीमा और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान, सुनील शेट्टी के बेटे अयान शेट्टी और पूर्व अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ भी दिखाई दीं। अलाया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘जवानी जानेमान’ से किया था, जिसमें सैफ ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी। वहीं, इब्राहिम की बड़ी बहन और सैफ अली खान की पहली संतान सारा अली खान भी भाई की पार्टी में शामिल होने पहुंची। दोनों ने कैमरे सामने एक साथ पोज भी दिए।

विज्ञापन
saif ali khan celebrated his elder son ibrahim ali khan birthday
इब्राहिम अली खान - फोटो : Instagram: @iakpataudi

बता दें कि इब्राहिम ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके बर्थडे पर बहन सारा ने तस्वीरें शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। इब्राहिम के केक को एक फुटबॉल की तरह डिजाइन किया गया था, जो उनके पसंदीदा अंग्रेजी क्लब चेल्सी के रंग का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed