फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Disappointed on Paparazzi outside Football ground said kids come here to play football

Saif Ali Khan: पैपराजी पर नाराज हुए सैफ, बोले- बच्चे क्रिकेट खेलने आते हैं, आपने इसे फिल्म इवेंट बना दिया

Tue, 09 Jan 2024 02:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 Jan 2024 02:45 PM IST
सार

सैफ अली खान जल्द ही साउथ की फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Disappointed on Paparazzi outside Football ground said kids come here to play football
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वे अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे जेह के साथ फुटबॉल प्रैक्टिस के लिए गए थे। इस दौरान देखते ही देखते उनकी तस्वीरें और वीडियोज लेने के लिए पैपराजी भी वहां पहुंच गए। 

विज्ञापन

Ira-Nupur Wedding: पायजामा पार्टी में आयरा-नूपुर ने लुंगी डांस पर दी शानदार परफॉर्मेंस, सामने आया वीडियो

विज्ञापन

पैपराजी पर नाराज हुए सैफ

यह सब देखकर अभिनेता नाराज हो गए। पैपराज के वहां पहुंचने से अभिनेता ज्यादा खुश नहीं थे। उन्होंने इसको लेकर अपनी असहमति भी जताई।  अभिनेता ने पैपराजी से पहले रोशनी कम करने के लिए कहा और फिर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए बोले कि यहां बच्चे फुटबॉल खेलने आते हैं और आप इसे एक फिल्म कार्यक्रम में बदल रहे हैं। 
Apna Adda 03: बोरीवली स्टेशन पर उतरा तो लगा कि ये कौन सी मुंबई है, पिता का साथ मिले तो हर संघर्ष जीतना मुमकिन

लोगों ने जताई सहमति

अभिनेता की इस बात पर कई यूजर्स ने सहमति जताते हुए उनके पक्ष में सोशल मीडिया पर कमेंट किया है। ज्यादातर लोग अभिनेता की बात से पूरी तरह इत्तेफाक रखते हुए नजर आए। यूजर्स के मुताबिक फिल्मी कलाकारों की भी पर्सनल लाइफ का लोगों को ख्याल रखना चाहिए।
Fawad Khan: 'जो काम दिखता है, वो ज्यादा बिकता है', सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने पर बोले फवाद खान

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही साउथ की फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। वहीं, करीना हाल ही में फिल्म जाने जां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। उनकी आगामी फिल्मों में द बकिंघम मर्डर्स भी शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंताजर है।
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई डंकी और सलार, जानें कैसा रहा एनिमल का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed