अगस्त से शुरू होगी मुंबई के इस बड़े स्टूडियो में शूटिंग, रानी और सैफ के साथ मचेगी खूब धमाचौकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही कॉमेडी क्राइम ड्रामा फिल्म 'बंटी और बबली 2' को लेकर खबर है कि इस फिल्म की बची हुई शूटिंग को यशराज फिल्म स्टूडियोज के अंदर ही अंजाम दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के निर्देशक वरुण ए शर्मा और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फैसला किया है कि अब इस फिल्म को यशराज फिल्म्स स्टूडियोज के अंदर की निपटा लिया जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस दौरान महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
फिल्म निर्माण के करीबी सूत्रों ने बताया है कि इस फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग अबु धाबी में हो चुकी है। सूत्रों ने कहा, 'लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले तक इस फिल्म का कुछ दिन का शूट ही बाकी था। जिसमें से फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के साथ एक गाना प्रमुख है। अब इस फिल्म की बाकी बची पूरी शूटिंग यशराज फिल्म स्टूडियोज में ही होगी। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी की गई स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। इस बची हुई शूटिंग के लिए अगस्त के महीने को तय किया गया है।'
बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2005 में आई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वल है। फिल्म की घोषणा के वक्त बताया गया था कि यह फिल्म 26 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इसकी शूटिंग में आई रुकावट के चलते इसके रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। चूंकि, अब महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है तो पहले इसकी शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा किया जाएगा। उसके बाद ही फिल्म के रिलीज होने की तारीख पर फैसला लिया जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को ऐश्वर्या राय ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखा- 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले'