फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu shared an old picture on hema malini birthday pens sweet note

Saira Banu: सायरा ने हेमा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, पुरानी तस्वीर शेयर कर बांधे तारीफों के पुल

Tue, 17 Oct 2023 09:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 17 Oct 2023 09:41 AM IST
सार

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मना चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर एक्ट्रेस का परिवार और फैंस उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Saira Banu shared an old picture on hema malini birthday pens sweet note
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मना चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर एक्ट्रेस का परिवार और फैंस उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने भी खास अंदाज में हेमा मालिनी को बर्थडे विश किया है। सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर हेमा के साथ अपनी और दिलीप कुमार की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर उनके लिए लंबा पोस्ट लिखा है। 

विज्ञापन

Saira Banu shared an old picture on hema malini birthday pens sweet note
सायरा बानो

सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें हेमा के साथ वे और दिलीप कुमार कैमरे को पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सायरा बानो ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हेमा मालिनी!आपकी कृपा और खूबसूरती लंबे समय से कई लोगों के लिए एडमायर होने का जरिया रही है और मैं आभारी हूं कि हमारी फैमिली सालों से एक गहरा रिश्ता शेयर करती आ रही है। सायरा ने आगे लिखा, इस दिन मैं मदद नहीं कर सकती, लेकिन साल 1966 को याद कर सकती हूं, जब हम पहली बार दीवाना के सेट पर मिले थे। वहां मुझे महान राज कपूरजी के जरिए आपसे मेरा परिचय कराने का सौभाग्य मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सायरा ने पोस्ट में आगे लिखते हुए कहा, 'उस पल के बाद से, एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर मेरे मन में आपके लिए गहरा स्नेह रहा है। आपने जो जिंदगी जी है वो मिसाल है और इंस्पिरेशन से कम नहीं है। इतने सालों में आपने मुझे जो लगातार गर्मजोशी और दयालुता दी है, उसके लिए मैं आपकी बहुत तारीफ करती हूं। चाहे वह हमारी बैठकों के जरिए हो या दिल से भेजे गए लगातार मैसेजेस के जरिए। आपको ढेर सारी बधाईयां भेज रही हूं।'

विज्ञापन

वहीं, कल शाम हेमा मालिनी ने मुंबई में अपने जन्मदिन के अवसर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, सलमान खान, एशा देओल, सोनू निगम, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ और विद्या बालन समेत कई सितारें शामिल हुए जिसकी कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:  गोविंदा को मजबूरी में सीखना पड़ा था डांस, बोले- 'एक्टिंग से अलग कुछ चाहिए था नहीं तो घर कैसे चलता!'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed